दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, मिलकर काम करने का लगाया आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर हमले किए। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को फंसाने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार का रवैया हमेशा से नरम रहा है। ऐसा लगता है कि सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस और भाजपा एक–दूसरे को बचाने के लिए मिलकर काम करते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष की एकता के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया, लेकिन कांग्रेस की ओर से विपक्ष की एकता को कमजोर करने का प्रयास किया गया। विपक्ष के नेताओं को झूठे मामले में जेल भेजा गया, लेकिन नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता किया। हम पर फर्जी केस बनाकर जेल भेज। हम किसी के भी साथ समझौता नहीं करेंगे।

कई लोग कहते हैं समझौता कर लो

केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास कई लोग आते हैं और कहते हैं कि इनसे (भाजपा) समझौता कर लो। समझौते की राजनीति चलती नहीं है। आपको ये लगे कि पीठ पीछे बंद कमरे में कोई समझौता हो जाएगा और जनता को पता नहीं चलेगा, ऐसा होता नहीं है। जनता को सब पता चलता है। कोई कहता है कि मायावती जी ने समझौता कर रखा है, कोई कहता है कि ओवैसी ने समझौता कर रखा है। सबसे ज्यादा तो अब लोग कहने लगे हैं कि कांग्रेस ने समझौता कर रखा है।

दिल्ली सरकार पर भी साधा निशाना

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में छह महीने से इनकी सरकार है। आज जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को याद कर रही है। मैं लुटियन दिल्ली में रहता हूं जो बिल्कुल प्राइम इलाका है। मेरे घर रोज पांच–पांच बार बिजली जाती है। बच्चों की फीस बढ़ गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। सीवर जाम पड़े हैं। झुग्गियां तोड़ रहे हैं।

कपास पर छूट को लेकर सरकार को घेरा

केजरीवाल ने अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कि अमेरिकी की मनमानी के खिलाफ भारत सरकार को भी सख्त कदम उठाना चाहिए। भारत सरकार की मंशा साफ नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि अमेरिकी दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से आने वाले कपास पर 11 फीसदी ड्यूटी को हटाने का फैसला लिया है। यह फैसला देश के किसानों के साथ धोखा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी, खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी और खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव। 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर जन-महाभियोग होगा।

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों की जांच जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी हुई है। बैंक खातों की जांच जारी है और मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डिजिटल फ्रॉड में लापरवाही पर बैंक देंगे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड में बैंकों की जिम्मेदारी तय की। अगर बैंक की गलती से धोखाधड़ी होती है, तो मुआवजा देना होगा।

महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में जनता की समस्याएं अनसुलझी रहीं। अधिकारियों की लापरवाही और लंबित फाइलों ने जनता को निराश किया।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।