पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी और संजय राउत पर निशाना, कहा-जो सपना जिन्ना ने देखा था, वही अब दोनों देख रहे हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो सपना एक वक्त मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था, वही सपना अब राहुल गांधी और संजय राउत देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग एक और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों पर भारत को हिंदू–पाकिस्तान बनाने का आरोप लगाया था। राउत ने लिखा था कि जिस सिद्धांत पर जिन्ना ने पाकिस्तान को बनाया, अब बीजेपी उसी लाइन पर चलकर हिंदू–मुस्लिम में खाई बना रही है और एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र को हिंदू–पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रही है। राउत की इस टिप्पणी पर जब प्रमोद कृष्णम से उनका नजरिया पूछा गया तो उन्होंने उल्टा संजय राउत पर ही एक और पाकिस्तान बनाने की कोशिशों का आरोप लगा दिया। उन्होंने राउत के साथ–साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत को तोड़ने का एक ख्वाब मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था। उसी तरह का एक ख्वाब राहुल गांधी के साथ मिलकर संजय राउत देख रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रह–रहकर राहुल गांधी का जो राहू है वो उद्धव ठाकरे जी के परिवार और पार्टी पर आ गया है। आचार्य कृष्णम ने कहा कि संजय राउत राहुल गांधी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि भारत की जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है। इसलिए वह चाहते हैं कि एक और पाकिस्तान बन जाए। इस पाकिस्तान का प्रधानमंत्री वह राहुल गांधी को बनाना चाहते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।