राज्यसभा में ब्रायन पर भड़के सभापति धनखड़, कहा-आपको बाहर का रास्ता दिखाऊंगा और चेयर छोड़कर चले गए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राज्यसभा में आज चर्चा के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को जमकर फटकार लगा दी। चर्चा के बीच में विपक्ष विनेश फोगाट का मुद्दा उठाना चाह रही थी। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम फोगाट के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं कि कैसे उनको अयोग्य घोषित किया गया। इस पर धनखड़ ने कहा कि आप नियमों का पालन करिए। हम सब इस लड़की के आहत हैं। इसी दौरान ब्रायन कुछ जोर-जोर से बोलने लगे। इस पर धनखड़ ने लगभग चीखते हुए कहा कि मिस्टर डेरेक ओ ब्रायन आप चेयर का अनादर कर रहे हैं। मैं अगली बार आपको बाहर का रास्ता दिखाऊंगा। विपक्ष के व्यवहार से आहत होकर सभापति चेयर छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि ये ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके बाद वो हाथ जोड़कर चेयर छोड़कर चले गए।

धनखड़ ने कहा कि मिस्टर ब्रायन आप चेयर पर चिल्ला रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। अगली बार मैं आपको बाहर का रास्ता दिखाऊंगा। ये ठीक नहीं है। इसके बाद धनखड़ ने कहा कि हमने आपातकाल जैसा दौर देखा है। जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती दी गई। क्या विपक्ष ऐसा कर सकती है। क्या विनेश का हारने का केवल उनको ही दुख है। ये पूरे देश की तकलीफ है। उस लड़की के लिए तकलीफ है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मैं खुद इसे लेकर दुखी हूं।

इस मुद्दे का राजनीतिकरण होना चाहिए क्या?

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सभापति को चुनौती दी जा रही है। क्या इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहिए? मुझे इस बात की खुशी है कि हरियाणा सरकार ने विनेश को वैसा ही अवॉर्ड देने का फैसला किया है जैसा एक सिल्वर मेडल जीतने वाले को दिया जाता है। मैं आप सबसे हाथ जोड़कर प्रार्थन करता हूं कि इस सदन में मिलकर बात करें।

कोई चेयर पर चिल्ला कैसे सकता है?

टीएमसी सांसद ब्रायन के व्यवहार से आहत धनखड़ ने कहा कि आखिर कोई चेयर पर चिल्ला कैसे सकता है। अगर वो ऐसा करते हैं तो ये ठीक नहीं है। धनखड़ ने कहा कि कल विपक्ष के नेता ने एक नोट दिया कि वो एक जरूरी मुद्दा को उठाना चाहते हैं, लेकिन क्या इस मुद्दे पर केवल उनको ही दुख है। पूरा देश दुखी है।

जेपी नड्डा ने विपक्ष की आलोचना की

सभापति की नाराजगी देख सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष ने जो व्यवहार किया, जिसने आपको तकलीफ पहुंचाई और संवैधानिक दृष्टि से जो संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है, वो सच में निंदनीय है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। जब व्यवस्थाएं अपनी मर्यादा लांघ जाती हैं तो लोकतंत्र पर बड़ा आघात होता है। कांग्रेस और टीएमसी जिस तरीके से व्यवहार कर रही है और उनका रवैया चेयर के प्रति जैसा है वो निंदनीय है। जो लोग लंबे समय से संसदीय प्रणाली में कार्य करते रहे हैं उनके लिए ये आत्मचिंतन का वक्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।