भोपाल। बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपना नामांकन भरा। बुधवार सुबह भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन का स्वागत किया। इसके बाद सभी नेता विधानसभा पहुंचे, जहां कुरियन ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया।
कई नेताओं के अरमानों पर पानी
👉 यह भी पढ़ें:
- Rajya Sabha Election 2026: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस! क्या बदल जाएगा मध्य प्रदेश का पूरा सियासी गणित?
- Rajya Sabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, क्या लोकतंत्र पर मंडरा रहा है नया राजनीतिक संकट?
- मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, भाजपा की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला
- भाजपा में आने के बाद राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी, सभापति ने मनोनीत किया राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष
- एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी सहित चार प्रस्तावक
- पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक भेजी जा सकती हैं सिफारिशें
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मंगलवार को जैसे ही कुरियन के नाम की घोषणा हुई, उन सभी नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया जो राज्यसभा से दिल्ली जाने की जुगत में लगे हुए थे। अब आलाकमान के फैसले के बाद कहीं से विरोध के स्वर तो नहीं दिखाई दे रहे, लेकिन सारे नेता मन मसोसकर रह गए हैं।
दो वर्ष का ही रहेगा कार्यकाल
जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन–डेयरी विभाग के राज्यमंत्री है। उनका निर्विरोध चुनाव जाना लगभग तय है। उनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा, जो जून 2026 तक चलेगा। यह सीट पूर्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिनका कार्यकाल जून 2020 में शुरू हुआ था।



