रेपो रेट जारी कर रिजर्व बैंक ने लगातार नौंवी बार 6.5% पर स्थिर रखी दर, 18 महीनों से ब्याज दरों में बदलाव नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने तीन दिन की बैठक के बाद रेपो रेट को मौजूदा दर 6.5% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने 6, 7 और 8 अगस्त को हुई बैठक के में 4:2 के बहुमत से नीतिगत ब्याज दरों यानी रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। रेपो रेट में फरवरी 2023 से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एमपीसी ने लगातार नौंवी बैंठक में रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। एमपीसी के फैसलों के एलान के बाद अब एक बात साफ हो गई कि आम आदमी को ऋणों की ईएमआई पर फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। एमपीसी के फैसलों की जानकारी देनते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता दिख रही है। हालांकि दुनियाभर में महंगाई में कमी आ रही है। सेंट्रल बैंक अर्थव्यवस्था की स्थिति के आधार पर ब्याज दरों पर फैसला ले रहे हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूती कायम है। सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है। सेवा क्षेत्र और निर्माण क्षेत्र में मजबूती जारी है। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीडीपी 7.2% बरकरार रहने का अनुमान है।

मौद्रिक नीति समिति की पिछली बैठक जो जून में हुई थी में भी एमपीसी के छह में से चार सदस्यों ने रेपो दर को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में मतदान किया था। जयंत वर्मा और आशिमा गोयल ने नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती और रुख में बदलाव के लिए मतदान किया था।

रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति कम होने की उम्मीद

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई को लेकर केंद्रीय बैंक सतर्क है। उम्मीद है कि मुद्रास्फीति कम होगी। उन्होंने कहा कि महंगाई दर 4 फीसदी पर लाने की आरबीआई की कोशिश जारी है। दास ने कहा कि खाद्य महंगाई दर अब भी चिंताजनक स्थिति में है। मौद्रिक नीति समिति ने वित्तीय वर्ष (FY25) के लिए महंगाई पर अपने पूर्वानुमान को 4.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है। एमपीसी की बैठक में खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर भी सावधानी बरतने की बात कही गई। केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति क्रमश: 4.4 प्रतिशत, 4.7 प्रतिशत और 4.3 प्रतिशत रहेगी। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि विकास दर में तेजी बरकरार रहेगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत, यात्रियों ने किया 12 घंटे शव के साथ सफर

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत से यात्रियों को 12 घंटे शव के साथ सफर करना पड़ा। रेलवे की लापरवाही से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत हुई। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार शाम हुआ।

खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में 100 विमानों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।