0:00
0:00 left
पेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं मीराबाई चनू;मांगी माफ़ी
भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चनू पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं.महिलाओं की वेटलिफ्टिंग की 49 किग्रा स्पर्धा में मामूली अंतर से पदक हासिल करने से चूक गईं और वह चौथे स्थान पर रही हैं.अपना तीसरा ओलंपिक खेलते हुए मीराबाई चनू ने पेरिस ओलंपिक की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुल 199 किग्रा) के साथ चौथे स्थान पर रहीं.ओलंपिक से बाहर होने के बाद मीराबाई चनू ने कहा है कि आप सबको मालूम है खिलाड़ियों के साथ कुछ न कुछ होता रहता है. मैं इंजरी से गुजर रही थी.
उन्होंने कहा है कि रियो ओलंपिक में मेरे हाथ से मेडल निकल गया था, उसके बाद मैंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था.चनू ने कहा- मैंने इस बार भी पूरी कोशिश की थी मेडल जीतने की पर इस बार मेरी किस्मत में मेडल नहीं था.मीराबाई ने कहा- मैं इस बार मेडल नहीं जीत पाई, इसके लिए मैं माफी मांगती हूं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड
- मीराबाई चनू ने वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर
- पेरिस ओलंपिक; विनेश फोगाट को झटका; अपील खारिज
- पेरिस ओलंपिक ;विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने का मामला ; 16 अगस्त को आएगा फैसला
- पेरिस ओलंपिक 2024 का हुआ समापन; 6 पदक के साथ 71 वें नंबर पर रहा भारत
- पेरिस ओलंपिकः अमन सहरावत ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक



