एक साल में 200 फीसदी की रफ्तार से भागा भाजपा का चंदा, कांग्रेस की रकम कम फिर भी ग्रोथ 252 फीसदी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। तीसरी बार देश की सत्ता पर काबिज भाजपा के चंदे की रफ्तार रॉकेट की गति पकड़ चुकी है। इस वित्तीय वर्ष में भाजपा को चंदे में 2243 करोड़ रुपये मिले हैं, जो कि 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपए अधिक हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक दलों ने 20 हजार रुपए से ऊपर के डोनेशन का ब्यौरा चुनाव आयोग को उपलब्ध करवाया है। इसके मुताबिक पूरे वित्तीय वर्ष में राजनीतिक दलों को 2544.278 करोड़ से ज्यादा की राशि चंदे के रूप में मिली है।

भाजपा को वित्तीय वर्ष 2022-23 के 719.858 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपए चंदा मिला है। यह 211.72 फीसदी की बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी तरह कांग्रेस को मिलने वाला चंदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपये हो गया, जो 252.18 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

👉 यह भी पढ़ें:

कांग्रेस को मिले 281 करोड़ रुपए

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय दलों को मिले कुल घोषित चंदे की राशि 2,544.28 करोड़ रुपये है जो कि 12,547 दानदाताओं से मिला है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 199 फीसदी अधिक है। अकेले बीजेपी के घोषित दान का कुल हिस्सा 88 फीसदी है। कांग्रेस 1994 लोगों से मिले 281.48 करोड़ रुपये के चंदे के साथ दूसरे स्थान पर है।

आप के चंदे में भारी गिरावट

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में आप और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) के चंदे में भारी गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में आप को मिले चंदे में 70.18 फीसदी यानी 26.038 करोड़ रुपये की कमी आई और आम आदमी पार्टी को करीब 11 करोड़ रुपए का ही चंदा मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।