मध्यप्रदेश की तर्ज पर हरियाणा फतह करना चाहती है भाजपा, लाडली बहना की जगह लाडो लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2100

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। हरियाणा के लोगों से पार्टी ने 20 वादे किए हैं। इसमें सबसे बड़ा वादा लाडो लक्ष्मी योजना है। इसके तहत हर महीने महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही कई और घोषणाएं भाजपा ने की हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने इस बार लाडली बहना योजना के दम पर ही बंपर जीत हासिल की थी। इससे पहले यहां लाडली लक्ष्मी योजना भी शुरू हुई थी। भाजपा ने मध्यप्रदेश के फार्मूले के दम पर हरियाणा में भी मैदान फतह करने की योजना बना ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि हरियाणा में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वो हर महीने महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये देगी। इसके साथ ही 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। भाजपा ने संकल्प पत्र में रोजगार को लेकर भी बड़ा वादा किया है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य बीमा, अग्निवीरों को नौकरी, छात्रवृत्ति, रेल कॉरिडोर का निर्माण, छात्राओं को स्कूटर समेत कई और वादे भी किए गए हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने हरियाणा की जनता से सात पक्के वादे किए हैं। इस घोषणा पत्र में जहां राजस्थान की गहलोत सरकार वाले चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का प्रमुखता से लागू किए जाने का जिक्र किया गया है। हरियाणा में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जिन महत्वपूर्ण दावों का जिक्र किया है, उसमें महिलाओं को दो हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा से लेकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को छह हजार रुपए की पेंशन की घोषणा की है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखते हुए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं को लुभाने की पूरी कोशिश की है। अगर महिलाओं का साथ भाजपा को मिल जाता है तो लाडो लक्ष्मी योजना भाजपा के लिए ट्रंप कार्ड साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।