राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज की महाकाल की पूजा, मंदिर परिसर में सीएम यादव के साथ लगाई झाड़ू

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उज्जैन में थीं। उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा की। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ झाड़ू भी लगाई। उन्होंने उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का भूमिपूजन कर स्वच्छता मित्रों का सम्मान भी किया। इस दौरान उन्होंने सफाई के मामले में मध्यप्रदेश की जमकर तारीफ की।

राष्ट्रपति ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा अस्तित्व में है। उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है। राष्ट्रपति ने कहा– मैंने अपनी जनसेवा की यात्रा स्वच्छता के कार्य से ही की थी। नोटिफाइडड एरिया काउंसिल की अध्यक्ष रहने के दौरान मैं प्रति दिन एक वार्ड से दूसरे वार्ड जाती थी। सफाई कार्य का निरीक्षण करती थी। इस दौरान अच्छे कामों को देखकर खुशी होती थी। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि मध्यप्रदेश के कई शहरों को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया गया है।

सीएम ने कहा-सफाई हमारा गौरव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छ भारत अभियान में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। इंदौर सात बार से देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। सबसे स्वच्छ राजधानी का अवार्ड भी भोपाल को मिला है। यह हमारा गौरव है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छता कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा उनके शहर को दी गई रेटिंग के हिसाब से रुपये दिए जाएंगे। जिस शहर की रेटिंग एक हो उसके सभी सफाईकर्मियों को एक हजार रुपये, दो रेटिंग वालों को दो हजार रुपये। उज्जैन को तीन रेटिंग मिली है, इसलिए यहां के सफाईकर्मियों को 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम में उज्जैन के पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने उज्जैन–इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने महाकाल मंदिर में पंचामृत अभिषेक पूजन किया। महाकाल लोक भी देखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई भी की।

उज्जैन आने वाली 10 वीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति के आगमन पर महाकाल मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। झांझ और डमरू की ध्वनि से राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यह पहली उज्जैन यात्रा है। वे उज्जैन आने वाली 10 वीं राष्ट्रपति हैं। । उन्होंने महाकाल महालोक का भ्रमण कर पाषाण से भगवान शिव और सप्त ऋषि की मूर्तियां बनाते हुए पुरी (ओडिशा) के शिल्पकारों से संवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो-दो आरओ, क्या नर्मदा के पानी पर भरोसा नहीं या भागीरथपुरा कांड के बाद डर गए?

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो आरओ लगे हैं, जिससे नर्मदा पानी की शुद्धता पर सवाल उठे हैं। भागीरथपुरा कांड के बाद पानी की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।

बीयू में 400 नकल मामले, एमपी के 8 जिलों के सेंटरों पर CCTV और मोबाइल प्रतिबंध

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल के 400 मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के 8 जिलों के परीक्षा केंद्रों में CCTV और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in से करें डाउनलोड

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी।

इंदौर के छात्रों ने मध्य प्रदेश के CM से पूछा, आप टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं?

इंदौर के छात्रों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं पूछा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने डायरी लेखन और योग की सलाह दी।

धार में चलती कार में लगी आग, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

धार में चलती कार में लगी आग से 4 युवकों की दर्दनाक मौत हुई जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार कार का टायर फटना हादसे की वजह बना।

इंदौर स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट फर्जीवाड़ा, अफसरों से शपथ पत्र मांगा गया

इंदौर स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट फर्जीवाड़ा उजागर, अफसरों से शपथ पत्र मांगा गया। विभाग ने 175 अटैचमेंट रद्द किए।

लोकायुक्त जांच के बाद ED की एंट्री संभव, फिरोज खान पर मनी लॉन्ड्रिंग केस

लोकायुक्त जांच के बाद ED की एंट्री संभव मामले में फिरोज खान पर मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच तेज। 51 संपत्तियां और बैंक खाते जांच के दायरे में।

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत, दो लड़कियां शामिल

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान 4 को रौंदा। हादसे में दो लड़कियां और दो अन्य ग्रामीण मारे गए।

पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर खरगे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

पटना में खरगे के खिलाफ पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से दर्शन-आरती का समय बदलेगा, सुबह 4 से रात 10 बजे तक खुलेंगे पट

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन-आरती का समय 1 नवंबर से बदलेगा। सुबह 4 बजे मंदिर खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। नई दिनचर्या से भगवान रामलला की पूजा बेहतर होगी।