उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

उज्जैन। उज्जैन में पदस्थ दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और उनकी एक साथी महिला की शिकायत सामने आई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त को पत्र भेजकर की गई शिकायत में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में चल रही जांच का हवाला दिया गया है। पत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा, बीएस देवलिया और उनकी साथी महिला विधि शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पदोन्नति नहीं कर निलंबित करने की मांग

शिकायतकर्ता ने जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार नहीं करने और उन्हें निलंबित करने की मांग की है।आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल को भेजे गए पत्र में ईओडब्ल्यू की एक फाइल का संदर्भ देते हुए दावा किया गया है कि उक्त अधिकारियों के खिलाफ वर्ष 2022 में शिकायत की गई थी और उसकी जांच जारी है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी लंबे समय से उज्जैन में पदस्थ हैं।

कारोबारियों से कर रहे खुलेआम वसूली

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए उज्जैन शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परेशान किया जा रहा है। पत्र में दावा किया गया है कि कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर 50 हजार से 2 लाख रुपए तक की वसूली की जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध या शिकायत करने वाले संस्थानों पर भारी जुर्माना लगवाने और गिरफ्तारी करवाने की धमकी दी जाती है।

जांच की जानकारी छिपाने का भी आरोप

शिकायतकर्ता ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में चल रही जांच की जानकारी विभाग को नहीं दी गई और इसे छिपाया गया। इसे शिकायतकर्ता ने गंभीर अनुशासनहीनता बताया है। पत्र में कहा गया है कि यदि अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू की जांच वास्तव में लंबित है तो जांच पूरी होने तक उनकी पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही न्यायहित में उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

नेपाल बाढ़ में 275 भारतीय लापता, MEA ने दी जानकारी

नेपाल बाढ़ में 275 भारतीय लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने स्थिति की जानकारी दी और नेपाल सरकार के प्रयासों की सराहना की।

जियो ने 10 साल में बदला एमपी-सीजी का टेलीकॉम परिदृश्य, 5.09 करोड़ ग्राहकों तक पकड़

जियो ने 10 साल में एमपी-सीजी का टेलीकॉम परिदृश्य बदल दिया। ग्राहक आधार 5.09 करोड़ तक पहुंचा।

मंत्री जी के होटल कांड पर प्रशांत किशोर का सियासी वार

प्रशांत किशोर ने दिल्ली के होटल कांड में मंत्री जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार की निंदा की है।

भारत-जापान का पहला टी20 इंटरनेशनल 22 सितंबर को

भारत और जापान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल 22 सितंबर को खेला जाएगा, जो दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहा है।

सयाजी होटल से टूटा भरोसा, शादियों की बुकिंग कैंसिल, आखिर ऐसी स्थिति आई क्यों?

सयाजी होटल इंदौर में खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों के कारण शादियों की बुकिंग कैंसिल हो रही हैं। प्रबंधन गुणवत्ता बनाए रखने में असफल।

भारत के चांद पर पहुंचने के बाद भी जाति व्यवस्था बरकरार: बॉम्बे HC

भारत के चांद पर पहुंचने के बाद भी जाति व्यवस्था की समस्या बरकरार है, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसे लेकर चिंता जताई।