नड्डा की समझाइश के बाद भी क्यों नहीं मान रहीं कंगना, कृषि कानूनों वाले बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहती हैं। इन बयानों ने कई बार भाजपा की मुसीबत भी बढ़ा दी है। एक दिन पहले ही उन्होंने वापस लिए गए कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की वकालत की थी। हरियाणा चुनाव के बीच इस बयान से मुसीबत में पड़ी भाजपा ने अब उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा ने कहा है कि ये उनके निजी विचार थे। यहां सवाल यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की समझाइश के बाद भी कंगना आखिर क्यों नहीं मान रहीं? क्यों हरियाणा में भाजपा का नुकसान कराने में लगी हैं?

कंगना रनौत ने इससे पहले भी कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे भाजपा की मुसीबत बढ़ी है। कुछ समय पहले ही कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान जरनैल सिंह भिंडरावाले को एक संत नहीं बल्कि आतंकी करार दिया था। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम प्रकाश ने कंगना को ऐसी बयानबाजी से बचने का सुझाव दिया था। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कंगना को अनुशासन में रहने की सलाह दी थी।

👉 यह भी पढ़ें:

अब जबकि कंगना को पता है कि हरियाणा में किसानों का मुद्दा कितना अहम है, उन्होंने इसे फिर से भड़काने की कोशिश की है। यह सबको पता है कि किसान विरोधी आंदोलन में पंजाब और हरियाणा के किसान ही शामिल थे और कांग्रेस इसी मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाती आई है। अब कंगना ने कांग्रेस को एक और मौका दे दिया है।

कंगना को नड्डा ने दी थी चेतावनी

इससे पहले कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक ऐसा बयान दिया था कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को उन्हें तलब करना पड़ा। कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान रेप हो रहे थे। इस पर इतना बवाल मचा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उन्हें तलब करना पड़ा। तब नड्डा ने कंगना को ऐसे बयानों से बचने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन कंगना पर इसका असर नहीं पड़ा।

अब भाटिया को देनी पड़ी सफाई

अब कंगना के तीन निरस्त कृषि कानूनों को वापस लागू करने के बयान ने भाजपा की मुसीबत और बढ़ा दी है, क्योंकि कांग्रेस इसे लेकर हरियाणा में माहौल बना रही है। माहौल बिगड़ता देख भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कंगना के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर दिया गया बयान उनका व्यक्तिगत विचार है। वे भाजपा की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। हम इस बयान को अस्वीकार करते हैं।

कंगना ने भी दिया जवाब

भाटिया के पोस्ट पर कंगना ने भी जवाब दिया है। गौरव भाटिया के एक्स पोस्ट को कोट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि बिल्कुल, कृषि कानूनों पर मेरे विचार व्यक्तिगत हैं। वह उन बिलों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।