👉 यह भी पढ़ें:
- नितिन नवीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, दीपक म्हास्के को मिली जिम्मेदारी
- एमपी भाजपा के कई दिग्गजों को निराशा, नितिन नवीन की नई टीम में आर्य, पटेल और पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
0:00 left
नई दिल्ली। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बिहार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा यहां से शिवेश राम को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए 5 मार्च आखिरी तारीख है। मतदान 15 मार्च को होगा।
भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार से पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। असम तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। ओडिशा से भाजपा ने दो नामों की घोषणा की है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार शामिल हैं। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने राहुल सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
बिहार से जिन 5 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। इनमें हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जेडीयू, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी आरजेडी और उपेंद्र कुशवाहा रालोमो के प्रतिनिधि हैं।



