नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इस टीम से अमित मालवीय की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अमित मालवीय की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दीपक म्हास्के सहित भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नई टीम का ऐलान ऐसे अहम समय पर हुआ है जब पार्टी नई ऊंचाइयां छूने और अपने संदेश, संगठन को देश के हर कोने तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
2015 में बने थे आईटी सेल के हेड
अमित मालवीय को साल 2015 में बीजेपी के आईटी सेल का हेड बनाया गया था। अपने काम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में मुझे इन सभी के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला है। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में बीजेपी का डिजिटल कम्युनिकेशन नए मुकाम हासिल करेगा और पूरे विश्वास, रचनात्मकता और स्पष्टता के साथ भारत की जन-चर्चा को आकार देना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि मैं खास तौर पर दीपक म्हास्के को बधाई देना चाहता हूं, जो बीजेपी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख के तौर पर मेरी जगह लेंगे। साथ ही सह-संयोजक बनाए जाने पर प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को भी बधाई देता हूं।
सोशल मीडिया पर सपोर्ट्स के लिए लिखा
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर भाजाप के जितने भी सपोर्टर हैं, उन्हें धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा कि परिवार हर उतार-चढ़ाव में साथ खड़ा रहा है और भारत की जन-चर्चा को नई दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाई है। आप मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ऊर्जा का स्रोत हैं। इस विभाग की कमान संभालने के दौरान पिछले ग्यारह वर्षों में मुझे आप में से कई लोगों से मिलने और बातचीत करने का मौका मिला और वे मुलाकातें हमेशा खास रहेंगी। उन्होंने भाजपा के सोपोर्टर से कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालों में भी आप पार्टी और मेरे उत्तराधिकारियों को अपना पूरा समर्थन देते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में भारत और भी बड़ी ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार है।



