महाराष्ट्र की सियासत में बवाल, नवाब मलिक के टिकट पर भड़की भाजपा, कहा-महायुति के तय उम्मीदवार को ही देंगे समर्थन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। भाजपा के लगातार विरोध के बावजूद अजित पवार की एनसीपी द्वारा टिकट दिए जाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति ली है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि जिस सीट से मलिक को टिकट दिया गया है, वहां महायुति ने सुरेश कृष्णराव पाटिल को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। इसलिए भाजपा मलिक को समर्थन नहीं देगी।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। अजित पवार चाहते थे कि किसी भी हाल में नवाब मलिक को टिकट मिले, लेकिन भाजपा इसका लगातार विरोध कर रही थी। इसीलिए मलिक ने अपनी बेटी को टिकट दिलवा दिया था। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन अजित पवार ने नवाब मलिक को मानखुर्द के शिवाजीनगर सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया। तब से महायुति में तकरार शुरू हो गई।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि मानखुर्द शिवाजी नगर सीट के लिए महायुति ने सुरेश कृष्ण पाटिल (बुलेट पाटिल) को आधिकारिक उम्मीदवार तय किया है। सोमैया ने कहा कि हम वोट जिहाद, आतंकवाद का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों को हराने के लिए लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि यह सीट पहले सोमैया के पास ही थी, लेकिन इस बार शिंदे गुट की शिवसेना ने सुरेश कृष्णराव पाटिल को महायुति को ‘आधिकारिक’ उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा नहीं करेगी मलिक का प्रचार

इधर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अशीष शेलार ने भी नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नवाब मलिक के लिए प्रचार नहीं करेगी। हमारा रुख इस मुद्दे पर बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा कि महायुति के सभी सहयोगियों को अपने उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार है, जिसे वे चाहें, लेकिन यहां सवाल एनसीपी के अधिकृत उम्मीदवार नवाब मलिक का है, जिन्हें टिकट दिया गया है। दाऊद इब्राहिम और उससे जुड़े लोगों के बारे में हमने बार-बार अपना रुख साफ किया है। अब देखना यह है कि अजित पवार का रुख इस पर क्या होता है? राजनीतिक जानकार कह रहे हैं कि अजित पवार के दिमाग में कोई प्लान बी चल रहा है। वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं और इन दिनों चाचा शरद पवार के साथ जिस तरह के संवाद हो रहे हैं, उससे शंका हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।