👉 यह भी पढ़ें:
- उज्जैन…धनतेरस पर बाबा महाकाल की विशेष पूजा
- INDORE–धनतेरस पर निभाई गई बही खातों की खरीदी की परम्परा….
- भोपाल..भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई धनतेरस की पूजा
- INDORE·धनतेरस पर रही बर्तन बाजार और सराफा में खरीदी की धूम…
- धनतेरस : दिवाली के पंचदिवसीय उत्सव का शुभारंभ, आज बन रहा है ब्रह्म योग और बुधादित्य योग का संयोग
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तुरंत छानबीन कर एक को धर धबोचा
0:00 left
नई दिल्ली। भारतीय विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला धनतेरस के दिन मंगलवार को भी जारी रहा। आज तो हद ही हो गई है। सूत्र बताते हैं कि आज 100 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा के विमान शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई माह से विमानों को बम से उड़ाने कीधमकी दी जा रही है, लेकिन अक्टूबर में तो सारे रिकॉर्ड टूट गए। किसी दिन 30, किसी दिन 65 और अब यह आंकड़ा 100 पार कर रहा है। मात्र 16 दिनों में ही 510 से ज्यादा विमानों को ऐसी मकियां मिल चुकी हैं। सरकार और डीजीसीए नियमों में सख्ती की बात कर रही है, लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को एयर इंडिया की 36 और इंडिगो की 35 और विस्तारा की 32 उड़ानों को ऐसी धमकी मिली है। अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिली हैं। हालांकि लगातार धमकियां फर्जी निकल रही हैं, लेकिन विमान कंपनियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



