नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी शनिवार रात को आई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध उमेश राउत को हिरासत में लिया है। धमकी देने वाले नशे की हालत में यह हरकत की थी।
बताया जाता है कि शनिवार की रात नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आया। इसमें नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस धमकी के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने गडकरी के महाल और वर्धा रोड स्थित दोनों घरों की तलाशी ली। इसके बाद तुरंत छानबीन शुरू हुई। पता चला कि कॉल कोतवाली क्षेत्र में एक किराए के मकान से आई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उमेश राउत को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि हालांकि फोन उसके पास था, लेकिन उसने दावा किया कि उसके दोस्त ने कॉल किया था। दोनों नागपुर के मेडिकल चौक स्थित एक देशी शराब फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस ने गडकरी के घर के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- 21 साल बाद एमपी की सड़कों पर ‘सरकारी बस’, केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम यादव ने बदला ‘इतिहास’
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- राज्यसभा में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-एक्सप्रेस वे पर बिना कार रोके एआई काटेगा टोल, 1500 करोड़ का ईंधन बचेगा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- नितिन गडकरी ने जबलपुर में किया मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, 60 हजार करोड़ की दी सौगात, टाइगर कॉरिडोर की घोषणा
- सिर्फ तीन हजार दीजिए और हाईवे पर आराम से करिए सफर, फास्टैग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान



