नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आरक्षण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं ब्राह्मण जाति से हूं, भगवान ने हम पर जो सबसे बड़ा उपकार किया है, वह यह है कि हमें आरक्षण नहीं है। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नितिन गडकरी ने ये बात नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। गडकरी ने कहा कि मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि महाराष्ट्र में ब्राह्मणों का कोई महत्व नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में ब्राह्मणों का बहुत महत्व है। मैं जब भी वहां जाता हूं, दुबे, मिश्रा, त्रिपाठी शक्तिशाली दिखते हैं। जैसे यहां मराठा जाति महत्वपूर्ण है, वैसे ही वहां ब्राह्मण शक्तिशाली है। मैं उनसे कहता हूं कि मैं जाति नहीं मानता। कोई भी व्यक्ति जाति, धर्म, भाषा से नहीं, बल्कि गुणों से महान होता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- 21 साल बाद एमपी की सड़कों पर ‘सरकारी बस’, केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम यादव ने बदला ‘इतिहास’
- Union Minister Jitendra Singh ने सीजेपी के आंदोलनकारियों को दिया चर्चा का प्रस्ताव, कहा-कहीं भी, कभी भी बातचीत के लिए हैं तैयार
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- अमेरिका भारत के बीच ट्रेड डील ,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया एतिहासिक
- राज्यसभा में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-एक्सप्रेस वे पर बिना कार रोके एआई काटेगा टोल, 1500 करोड़ का ईंधन बचेगा
- तेलंगाना उपचुनाव में सियासी घमासान: केंद्रीय मंत्री संजय कुमार का कांग्रेस पर फर्जी वोटिंग का आरोप
गडकरी ने कहा कि आरक्षण नहीं मिलने से उन्हें उद्यमी बनने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर कहता हूं कि आरक्षण का लाभ नहीं मिलना भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद था। नहीं तो, मैं किसी बैंक में क्लर्क बन जाता या ज्यादा से ज्यादा क्लास 1 का अधिकारी बन पाता। मैंने बहुत पहले अपने माता–पिता से कह दिया था कि मैं नौकरी देने वाला बनूंगा, नौकरी मांगने वाला नहीं। मैं बाद में बिजनेस में आया और अब 15,000 लोगों को रोजगार देता हूं।
गडकरी ने कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाला बनने को कहा। गडकरी ने पहले भी इसी तरह की बातें कही हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने कहा था कि शिक्षा ही समृद्धि की कुंजी है।



