हाईकोर्ट इंदौर में एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रशिक्षण, युवा अधिवक्ताओं ने सीखी अभियोजन और बचाव पक्ष के प्रस्तुतीकरण की तकनीक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से 20 एवं 21 सितम्बर को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर में दो दिवसीय एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, प्रशासनिक न्यायाधीश, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा अधिवक्ताओं ने प्रशिक्षण के साथ अभियोजन और बचाव पक्ष के प्रस्तुतीकरण की तकनीक भी सीखी।

कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के सदस्य सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता, प्रिया हिंगोरानी,डॉ.अमन हिंगोरानी, राजीव कुमार विरमानी, संदीप नारायन, विनय सभरवाल, दिलीप मेहरा, सर्वेश चौधरी, जमशेद वे, रीमा भंडारी, मंजुलता गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसमें युवा अधिवक्ताओं को एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ– साथ प्रतिभागी अधिवक्ताओं को दो रोल (ए– अभियोजन/याचिकाकर्ता तथा बी– बचाव/प्रतिवादी ) प्रदान किए। प्रतिभागियों को 10-10 के समूहों में बांटकर न्यायालय कक्षों में जाकर कोर्स मटेरियल के रूप में प्रतिभागियों को प्रदान किए। राज्य बनाम मोंटी खन्ना व राज मल्होत्रा बनाम शिवानी मल्होत्रा के दो प्रकरण तथा उन दोनों प्रकरणों के माध्यम से केस एनालिसिस का तरीका,गवाह को हैंडल करना, अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष के गवाहों का मुख्य परीक्षण, प्रति परीक्षण, मौखिक तर्क, ड्राफ्टिंग स्किल्स डेवलपमेंट के तरीके बताये और उनका अभ्यास भी कराया गया। प्रतिभागियों से कार्यक्रम के संबंध में फीड बैक प्राप्त किये।

कार्यक्रम के समापन सत्र में न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा कि एक अच्छे अधिवक्ता को हमेशा यह जानना आवश्यक है कि उसे क्या करना है, कितना करना है, क्यों करना है, कब करना है और कहां करना है। इसके अलावा अधिवक्ताओं को अपनी व्यवसायिक नैतिकता हमेशा बनाये रखनी चाहिए जिससे उसकी प्रतिष्ठा स्थापित हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सुमन श्रीवास्तव, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यप्रदेश, अनूप कुमार त्रिपाठी, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, खंडपीठ इंदौर तथा हर्ष सिंह बहरावत, रजिस्ट्रार (प्रशासन), उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, नीरज मालवीय विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उच्च न्यायालय इंदौर, रितेश ईनाणी,अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर, शिवराज सिंह गवली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनिरुद्ध जैन उप सचिव सालसा सहित उच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जिला न्यायालय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।