अमेरिका भारत के बीच ट्रेड डील ,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया एतिहासिक
👉 यह भी पढ़ें:
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कांग्रेस पर हमला, कहा-गांधी परिवार ने किया हमेशा देश के साथ समझौता
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया?
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी संग्राम: पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया भ्रामक
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद में बोले उद्योग मंत्री पीयूष गोयल-इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-चीन के साथ एफटीए कर किया था पाप
- इंडिया-ईयू ट्रेड डील की आलोचना पर पीयूष गोयल ने किया कांग्रेस पर पलटवार, कहा-अंगूर खट्टे हैं
अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक समझौते के एलान के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एतिहासिक समझौता बताया। साथ ही पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के एलान के बाद उन्होंने कहा कि यह समझौता दो समान विचारधारा वाले लोकतंत्रों भारत और अमेरिका के बीच साझी समृद्धि की ताकत को दिखाता है। गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यह डील दोनों देशों के बीच तकनीक साझा करने, नए समाधान विकसित करने और शांति व विकास के लिए मिलकर काम करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, छोटे और मध्यम उद्योगों उद्यमियों और कुशल कर्मचारियों के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव है और यह भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में भी मदद करेगा।



