नई दिल्ली। भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस डील को लेकर देश को गुमराह करने या भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने 2012 में चीन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) करने का पाप किया था। पीएम मोदी ने इसे सुधारा है। राहुल गांधी नकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं और दोहरा रवैया दिखाते हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भयंकर दबाव में हैं, इसलिए उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून–पसीने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेच दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा क राहुल गांधी का अमेरिकी व्यापार समझौते पर देश को गुमराह करने की कोशिश अफसोस की बात, उनका भारत की प्रगति से कोई लेना–देना नहीं है। भारत ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में कृषि और डेयरी के संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की रक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते में पशुपालन, कृषि और डेयरी क्षेत्रों के हितों का ध्यान रखा है।



