👉 यह भी पढ़ें:
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
0:00 left
भुवनेश्वर। दाना चक्रवाती तूफान ओडिशा पहुंचने वाला है। इसके कारण ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट है। सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। फ्लाइट्स और ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। तूफान के साथ घने बादल भी समुद्र तट की तरफ बढ़ रहे हैं। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई है। दाना के 24-25 अक्टूबर के बीच ओडिशा–पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि दाना चक्रवात को लेकर ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट जारी है। एनडीआरएफ ने इससे निपटने के लिए ओडिशा में 56 टीमें तैनात की हैं। ओडिशा सरकार तटीय इलाकों से लोगों दूसरी जगह शिफ्ट करने में जुटी है। सरकार ने 288 बचाव दल तैनात किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दाना का असर ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी पड़ेगा। ओडिशा और पश्चिम बंगाल को अधिक खतरा है।
यह तूफान ओडिशा के तट की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। तूफान के साथ घने बादल भी समुद्र से तट की तरफ बढ़ रहे हैं। ओडिशा के कई इलाकों में दाना के कारण तेज तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दाना के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।



