क्या आप भी हैं इन पांच राशियों में शामिल, अगस्त का महीना आपके लिए ला रहा है खुशियों का उपहार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इस साल अगस्त का आगमन कुछ राशियों के लिए बहुत ही सुखदायक रहने वाला है। इस महीने सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में जाएंगे। सूर्य अपने घर में होने पर परम बलशाली और सभी ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों को नष्ट करने वाले होंगे। साथ ही इस महीने में सूर्य के साथ बुध भी सिंह राशि में होंगे जो उच्च कोटि का बुधादित्य राजयोग निर्मित करेगा। वैदिक ज्योतिष में बुध और सूर्य की युति को बहुत ही मंगलकारी बताया गया है। सूर्य और बुध शक्ति, अधिकारी, वाणी और बुद्धि के कारण ग्रह हैं। इसलिए इनकी युति हमेशा ही व्यक्ति के बुद्धि, आत्मविश्वास और मधुर वाणी प्रदान करती हैं। अगस्त का महीना इन पांच राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है।

वृषभ- इस राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना शुभ और सौभाग्यदायक रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में आपको कुछ लंबी या छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यह यात्राएं आपके लिए नए अवसर और लाभ दिलाने वाली रहेंगी। कड़ी मेहनत के बाद आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। इस पूरे सप्ताह आपको अपने पिता और रिश्तेदारों का विशेष सहयोग मिलेगा। साथ ही आपका अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ जो भी मतभेद चल रहा है वह सभी दूर हो जाएंगे। विदेश में नौकरी करने वालों के लिए अगस्त बेहद लाभकारी रहेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

कर्क-इस राशि के लोगों के लिए अगस्त महीना की शुरुआत बहुत ही बढ़िया रहने वाली है। माह की शुरुआत में ही आप अपनी बात दूसरों के सामने बहुत अच्छी तरह से रख पाएंगे। जिससे आपको अपने करियर व्यवसाय आदि में मनचाही सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सभी बाधाओं को दूर करने में सफल होंगे। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों के लिए समय बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस अवधि के दौरान की गई यात्राएं करियर और व्यवसाय में आपको अत्यधिक सफल साबित होंगी। वैवाहिक जातकों के लिए महीना सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह-इस राशि के लोगों के लिए भी अगस्त बेहद शुभ और मनचाहे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने प्रयास और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस महीने आप कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल करेंगे। इस महीने किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके लिए लाभ का बड़ा स्रोत बनेगी। सत्ता और सरकार से संबंधित लंबित कार्य पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद इस अवधि में मिल सकता है। बात करें आपके करियर की तो नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपने सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो इस महीने उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस महीने वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें।

तुला-इस राशि के लोगों को महीने की शुरुआत में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके कई रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही आप अपने साहस और कड़ी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। हालांकि, महीने के बीच में आपके सामने अचानक ही कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन, उनसे उबरने में आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे। इस महीने आपका भूमि भवन खरीदने का सपने सच साबित हो सकता है। हालांकि, इस माह के तीसरे सप्ताह में आपके कार्यों में धीमी गति से प्रगति और लाभ मिलेगा। आपको निवेश करने से बचना चाहिए। पार्टनरशिप में जो लोग काम करते हैं उन्हें लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी बात को लेकर अपने रिश्तेदारों से मतभेद भी हो सकता है। पारिवारिक सुख के लिहाज से देखें तो आपको इस महीने कई खुशियां मिलने वाली हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।