HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
नई दिल्ली। देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 1.27 अरब डॉलर यानी करीब 10,633 करोड़ रुपये की तेजी आई। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले दो दिन में वह इस लिस्ट में दो स्थान ऊपर चढ़े हैं।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 18.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। एशियाई अमीरों में वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ 112 अरब डॉलर है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में अब नौ अरब डॉलर का अंतर रह गया है।
दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से नौ की नेटवर्थ में गिरावट आई। इससे पहले बुधवार को भी इन सभी की नेटवर्थ में गिरावट आई थी। गुरुवार को केवल दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में 3.05 अरब डॉलर की तेजी रही। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 244 अरब डॉलर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 4.46 अरब डॉलर की गिरावट लैरी पेज की नेटवर्थ में आई। सर्गेई ब्रिन ने 4.19 अरब डॉलर, स्टीव बालमर ने 3.43 अरब डॉलर, मार्क जकरबर्ग ने 2.81 अरब डॉलर, बिल गेट्स ने 1.97 अरब डॉलर, बर्नार्ड अरनॉल्ट ने 1.66 अरब डॉलर और जेफ बेजोस ने 1.18 अरब डॉलर गंवाए।
कौन-कौन हैं टॉप 10 में
अमीरों की लिस्ट में मस्क के बाद बेजोस 203 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इसके बाद अरनॉल्ट (185 अरब डॉलर) तीसरे, जकरबर्ग (162 अरब डॉलर) चौथे, गेट्स (155 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (152 अरब डॉलर) छठे, पेज (150 अरब डॉलर) सातवें, बालमर (145 अरब डॉलर) आठवें, ब्रिन (141 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (137 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। माइकल डेल 102 अरब डॉलर के साथ 13वें और एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग (98.6 अरब डॉलर) 14वें नंबर पर हैं।
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.