मुनाफे में आई गौतम अडानी की घाटे वाली यह कंपनी, बना दिया कमाई का रेकॉर्ड

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप की दो कंपनियों ने आज अपने तिमाही नतीजे घोषित किए। ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर की जून तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 323 करोड़ रुपये रहा जो अब तक के कंपनी के इतिहास का सर्वाधिक है। पिछले साल कंपनी को इस तिमाही में 38.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अडानी विल्मर में अडानी ग्रुप और सिंगापुर के विल्मर इंटरनेशनल की हिस्सेदारी है। यह कंपनी फॉर्चून ब्रांड से तेल, बेसन और सत्तू बेचती है। रिजल्ट के बाद कंपनी के शेयरों में भारी तेजी देखी गई और यह करीब सात फीसदी उछल गया। बीएसई पर कारोबार के दौरान यह करीब सात फीसदी तेजी के साथ 349.55 रुपये तक गया और फिर 5.92% तेजी के साथ 344.60 रुपये पर बंद हुआ।

जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़ककर 13,750.04 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल समान तिमाही में 12,378.83 करोड़ रुपये था। साथ ही कंपनी का एबिटा भी 375 परसेंट की तेजी के साथ 619 करोड़ रुपये पहुंच गया जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। कंपनी ने बताया कि खाने के तेल के दामों स्थिरता के चलते EBITDA बढ़ा है। अडानी विल्मर का स्टॉक हफ्ते के पहले दिन सुबह 328 रुपये पर खुला लेकिन रिजल्ट आते ही यह रॉकेट बन गया। हालांकि यह अब भी अपने लाइफटाइम हाई 878 रुपये से करीब 60% नीचे है।

इस बीच अडानी टोटल गैस ने भी सोमवार को अपना तिमाही नतीजा जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट 15 फीसदी तेजी के साथ 172 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल समान तिमाही में यह 150 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी नौ फीसदी की तेजी के साथ 1,239 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.32% की मामूली तेजी के साथ 891.00 रुपये पर बंद हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।