राहुल गांधी ने संसद में ऐसा क्या कह दिया, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पकड़ लिया माथा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खूब गरजे। बजट पर बोलते राहुल गांधी ने सरकार, वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री सबपर निशाना साधा। राहुल करीब 40 मिनट तक बोले, जिसमें उन्होंने अग्निवीर, पेपर लीक, किसान और मिडिल क्लास सबकी बात कही। उन्होंने बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मिडिल क्लास की पीठ पर छुरा घोंपा है। किसानों के लिए काले कानून लाए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना सिर पकड़ लिया और मुस्कुराने लगीं।

बजट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने हलवा सेरेमनी की तस्वीर दिखाई। इसे दिखाते हुए उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट टीम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण की टीम में 20 अफसर हैं, लेकिन इस तस्वीर में कोई ओबीसी, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी वर्ग का अफसर नहीं है। तस्वीर दिखाते हुए राहुल ने कहा कि बजट का हलवा इस फोटो में बंट रहा है, लेकिन इसमें कोई पिछड़ा दलित या आदिवासी अफसर नहीं दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि देश का हलवा बंट रहा है जिसमें केवल वही लोग नहीं है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की जाति को लेकर राहुल गांधी की बात सुनकर वित्त मंत्री मुस्कुराने लगीं। राहुल गांधी की इस बात को सुनकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना माथा पकड़ लिया।

देश का हलवा 20 लोगों में बंटा

राहुल गांधी ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि 20 अफसरों ने देश का बजट बनाया, हिंदुस्तान का हलवा भी 20 लोगों ने बांटा है। बाकी की लोगों को क्या? उन्होंने कहा कि इस बजट में मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मिडिल क्लास ने पीएम के कहने पर थाली-ताली बजाई थी, लेकिन इस बजट में सरकार ने उसी मिडिल क्लास की पीठ पर छुरा घोंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान। फिन एलन, लोकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी भी हुई।

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 300 से अधिक घायल

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला हुआ। 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए। हमले से हवाई अड्डे का परिचालन प्रभावित हुआ।

शिवराज सिंह चौहान की अपील: नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करें

शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने बेटियों, बहनों और माताओं को देवी का स्वरूप बताया।

बाबा बागेश्वर का रथ तैयार, नवरात्रि से शुरू हो रही 500 किमी रथ यात्रा

बुंदेलखंड में नवरात्रि से शुरू हो रही सनातन एकता रथ यात्रा। बाबा बागेश्वर के नेतृत्व में 500 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा।

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद सास-ससुर ने महिला को घर से निकाला

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद महिला को घर से निकाला गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एमपी के मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था कड़ी की।

आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?

इंदौर में भूमाफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के बावजूद जमीन विवादों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

इंदौर में तीसरे टी20 में प्लेइंग XI में बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मौका?

इंदौर में तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1.25 घंटे की बहस, 350 करोड़ लागत पर सवाल

इंदौर में एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1.25 घंटे की बहस हुई। ₹350 करोड़ लागत और तकनीकी मुद्दों पर सवाल उठे।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च, राहुल-ममता भी शामिल

दिल्ली में 12 अक्टूबर INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च आयोजित होगा। राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।