कांशीराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-अगर नेहरू जी जिन्दा होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। कांशीराम की जयंती 15 मार्च को होती है, लेकिन कांग्रेस ने दो दिन पहले ही यह आयोजन कर लिया। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि अगर आज जवाहरलाल नेहरू जीवित होते, तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि जिस रास्ते पर कांग्रेस चल रही थी, उसमें कमियां थीं, इसलिए कांशीराम सफल हुए। अगर कांग्रेस अपना काम करती तो कांशीराम सफल नहीं हो पाते। उन्होंने कहा कि मैंने एक बात किसी से कही थी, पता नहीं सही कहा या गलत, लेकिन अगर अगर आज जवाहरलाल नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते।

राहुल गांधी ने कहा कि आंबेडकर हमेशा शिक्षा और संगठन की मजबूती की बात किया करते थे। कांशीराम जब उत्तर प्रदेश में रात–रात भर घूमते थे, तो वह पेन लेकर चलते थे। पेन और ढक्कन की मिसाल देकर वह कहते थे कि समाज के 15 पर्सेंट लोगों को तो लाभ मिले ही, लेकिन बाकी 85 पर्सेंट (बहुसंख्यक) समाज भी इसमें शामिल होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि अब भाजपा ने नई व्यवस्था बना दी है। पेन को उसके ढक्कन से अलग कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं। एक तरह के लोग कहते हैं कि समाज में सबको फायदा हो, कोई पीछे न रहे। अगर हिंदुस्तान में प्रगति हो रही है तो हर वर्ग के बच्चों को उस प्रगति में शामिल होना चाहिए। आज हिंदुस्तान की जो हालत है, चाहे न्यायपालिका हो, मंत्रिमंडल हो, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, कॉरपोरेट्स हों, उसमें आप देखेंगे कि 85 पर्सेंट तो उसमें है ही नहीं। आप बड़ी कंपनियों के सीईओ, सीनियर मैनेजमेंट को देखें तो पाएंगे कि उनमें दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति पिछड़ा, माइनोरिटी कोई नहीं है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।

निर्माण स्थल पर धमाके से उड़े हाथ-पैर, सड़क काम में 4 की मौत

आंध्र प्रदेश के अनंतागिरि मंडल में सड़क निर्माण हादसा हुआ। धमाके से पांच लोगों की मौत, सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा जरूरी हो गई है।

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें, 4 दोस्तों की जान गई, ग्रामीण बोले जहरीली शराब

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें हुईं, जिनमें 4 दोस्तों की जान गई। ग्रामीणों का आरोप जहरीली शराब पर है। प्रशासन ने इसे भ्रामक बताया।

एमपी में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी, उमंग सिंघार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। रेट ऑफ शेड्यूल में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

क्या किसी महिला अफसर के हाथ होगी एमपी पुलिस की कमान, चर्चा में प्रज्ञा ऋचा श्रीवस्तव का नाम

मध्य प्रदेश पुलिस के नए डीजीपी पद के लिए प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन प्रमुख दावेदार हैं। प्रज्ञा पहली महिला डीजीपी बन सकती हैं।

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।