0:00
0:00 left
राजस्थान के कोटपुतली में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, बचाव अभियान जारी
राजस्थान के बहरोड़ जिले के कोटपुतली में कीरतपुर गांव में एक साढ़े तीन साल की बच्ची 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।दरअसल बच्ची खेत में खेलते वक्त बोरवेल में गिर गई। उसकी मां, धोली देवी, ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा, मैं सरकार से अपील करती हूं कि मेरी बच्ची को बचा लें।
कोटपुतली के एसडीएम ब्रजेश चौधरी ने जानकारी दी कि प्रशासन और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बच्ची को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है, और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है।ब्रजेश चौधरी ने कहा, हमारी प्राथमिकता बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने की है। सभी जरूरी संसाधन तैनात किए गए हैं।बचाव अभियान में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता और संवेदनशीलता बढ़ा दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- जयपुर के सरकारी स्कूल पर सियासी घमासान: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- Mumbai Rain: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
- Sikkim Tunnel Rescue: सिक्किम की निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि; 27 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- PM Modi in Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया लोकार्पण
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल




