ऑपरेशन सिंदूर पर सियासी समर्थन: ओवैसी और कांग्रेस ने सेना की कार्रवाई का किया स्वागत
भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों पर किए गए सटीक हमलों को लेकर राजनीतिक गलियारों से समर्थन की आवाज़ें उठने लगी हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

ओवैसी का बयान: “दूसरा पहलगाम न हो”
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा,
“मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो।”
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए ताकि भविष्य में भारत को ऐसे हमलों का सामना न करना पड़े।

कांग्रेस का समर्थन: “यह एकता का समय है”
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा,
“यह एकता और एकजुटता का समय है। कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है।”
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के सभी स्रोतों को समाप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता अटल रहनी चाहिए और यह राष्ट्रीय हित में है। जयराम रमेश ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पहले दिन से, यानी 22 अप्रैल की रात से, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सरकार को पूरा समर्थन दे रही है।
राजनीतिक दलों की एकजुटता
भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों का यह साझा रुख दर्शाता है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है। सशस्त्र बलों को मिले इस व्यापक समर्थन से सेना के मनोबल को भी बल मिला है।



