👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
18वें प्रवासी भारतीय दिवस पर पीएम मोदी ने प्रवासियों की सराहना की
18वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उनकी उपलब्धियों और योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं व्यक्तिगत तौर पर आपका धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि आपकी वजह से मुझे दुनिया में गर्व से सिर ऊंचा रखने का मौका मिलता है।” उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासियों के योगदान को दुनिया के नेता भी सराहते हैं।पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों के मूल्यों और विविधता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा, “हम सिर्फ मदर ऑफ डेमोक्रेसी नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र हमारे जीवन का हिस्सा है। हमें विविधता सीखनी नहीं पड़ती, क्योंकि हमारा जीवन ही विविधता से चलता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां के समाज और संस्कृति से जुड़ जाते हैं। भारतीय प्रवासी वहां की परंपरा और नियमों का सम्मान करते हुए उस देश की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों की भूमिका को भारत के गौरव और दुनिया में उसकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला बताया। 18वें प्रवासी भारतीय दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में दुनियाभर से आए भारतीय प्रवासियों ने भाग लिया।



