पाकिस्तान ने आज फिर की हिमाकत, कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन से हमला, पंजाब के फिरोजपुर में एक ही परिवार के 3 लोग घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी अपनी नापाक कोशिश बरकरार रखी। पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक ड्रोन से हमले किए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। हालांकि पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।

शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के कई सरहदी इलाकों में ड्रोन्स हमले किए हैं। इनमें जम्मूकश्मीर, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को हवा में ही मारते हुए, उसके इरादों को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान ने श्रीनगर, बारामूला, पठानकोट और अमृतसर पर हमले किए हैं, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से भारतीय सेना ने मार गिराया है और अब जवाबी कार्रवाई में लग गई है।

कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन

हमले के बाद जम्मू, सांबा, उधमपुर, राजौरी, अखनूर और फिरोजपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया। सायरन की आवाजें और विस्फोटों की गूंज ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी। उधमपुर और सांबा में भी सायरन बज रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने और रोशनी बंद रखने की सलाह दी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोनों ने जम्मू, सांबा, और पठानकोट के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके साथ ही पुंछ और उधमपुर में भी गोलाबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। सांबा में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने ब्लैकआउट के बीच कई ड्रोनों को नष्ट किया, जिसके कारण जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजीं।

श्रीनगर एयरपोर्ट के पास विस्फोट

शुक्रवार को सबसे पहले पाकिस्तान ने उड़ी के गोहालन गांव को निशाना बनाया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। श्रीनगर हवाई अड्डे के पास 10 विस्फोट हुआ है। कश्मीर घाटी में भी ड्रोन हमला हुआ है। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में एक ड्रोन को मार गिराया गया। कश्मीर घाटी में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।