👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- Big Bash League India: इतिहास रचने जा रही BBL! चेन्नई में होगा पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच, PM Modi और Anthony Albanese का बड़ा ऐलान
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से रौंदा, कप्तान श्रेयस अय्यर बोले— ‘ऐसा प्रदर्शन बिल्कुल स्वीकार्य नहीं’
- Zimbabwe T20 Series के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए संजू सैमसन बाहर, मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी
- Bangladesh-China Deal: मोंगला पोर्ट चीन को सौंपने से बढ़ी भारत की चिंता, क्या ‘String of Pearls’ रणनीति से होगा घेराव?
0:00 left
नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत उसका संयमित जवाब दे रहा है। शुक्रवार रात को उसने पठानकोट, उधमपुर (जम्मू–कश्मीर), राजौरी, श्रीनगर, पोकरण जैसे शहरों को निशाना बनाया। बाड़मेर, जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर, तरानगर, सिरसा, बारामूला और कुपवाड़ा, नौशेरा, कच्छ, पुंछ में भी हमले किए। पाकिस्तान ने स्कूलों और अस्पतालों को भी निशाना बनाया, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की सारी कोशिशों को बेकार कर दिया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मिसाइलों और ड्रोन्स को नष्ट कर दिया। भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विदेश मंत्रालय की प्रेस कान्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरेशी ने बताया– पाकिस्तानी सेना लगातार पश्चिमी सीमाओं पर हमला कर रही है। उन्होंने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, लोइटरिंग म्यूनिशन और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए किया। उन्होंने आगे कहा– भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से ज्यादा जगहों पर हवा के जरिए घुसपैठ करने की कोशिश की। उन्होंने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में हमारे एयर फोर्स बेस पर उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पंजाब के एयर बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई–स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया। कर्नल सोफिया कुरेशी ने यह भी कहा– एक निंदनीय और गैर–पेशेवर हरकत के रूप में, पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर में एयर बेस पर अस्पतालों और स्कूल परिसरों को निशाना बनाया। इससे एक बार फिर नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करने की उनकी गैर–जिम्मेदाराना प्रवृत्ति का पता चला।
वे तनाव बढ़ाना चाहते हैं, हम तैयार हैं
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा– पाकिस्तान आर्मी को आगे के क्षेत्रों में अपने सैनिकों को ले जाते हुए देखा गया है, जिससे पता चलता है कि वे और अधिक तनाव बढ़ाना चाहते हैं। भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार हैं और सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया है और आनुपातिक रूप से जवाब दिया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने गैर–वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, बशर्ते कि पाकिस्तानी पक्ष भी ऐसा ही करे। इसका मतलब है कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर पाकिस्तान हमला करता है तो वह जवाब देने के लिए तैयार है।
मिस्री ने बताया किस तरह झूठ बोल रहा है पाक
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह एक बार फिर पूरी तरह से हास्यास्पद दावा है कि भारतीय मेलर्स ने अफगानिस्तान पर हमला किया है, यह पूरी तरह से तुच्छ आरोप है और मैं केवल यह बताना चाहता हूं कि अफगान लोगों को यह याद दिलाने की आवश्यकता नहीं है कि वह कौन सा देश है जिसने पिछले डेढ़ वर्षों में कई अवसरों पर अफगानिस्तान में नागरिक आबादी और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। विदेशी सचिव मिस्री ने बताया कि आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। पाकिस्तान के हमलों में कई लोग घायल भी हैं।
मिस्री ने पाकिस्तान के दावों को झूठा बताया
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान झूठ और प्रोपेगैंडा फैला रहा है और यह पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियों



