प्रेस ब्रीफ़िंग: कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी ने दी भारत के जवाबी हमलों की जानकारी
शनिवार को आयोजित एक प्रेस ब्रीफ़िंग में कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी ने भारत की ओर से पाकिस्तान पर किए गए जवाबी हमलों की जानकारी दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- बचने का रास्ता न देख मंत्री विजय शाह ने फिर बहाए ‘घड़ियाली आंसू’, सुप्रीम कोर्ट के डर से मांगी माफी, सरकार को देना है जवाब
- सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, मंत्री पद से हटाने की मांग
- मंत्री विजय शाह के केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, एसआईटी ने जांच के लिए और समय मांगा, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी टिप्पणी
- सोफिया कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की माफी को किया अस्वीकार, कहा-कई बार लोग मगरमच्छ के आंसू भी बहाते हैं
- विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 19 मई तक टली सुनवाई, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान
- विजय शाह के बयान पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, कहा-सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन इसलिए कहा कि वह मुसलमान है
उन्होंने बताया, “पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाए जाने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सुनियोजित और रणनीतिक तरीके से जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान टेक्निकल इंस्टॉलेशंस, कमांड एंड कंट्रोल स्टेशन, रडार साइट्स और हथियार भंडार को विशेष रूप से निशाना बनाया गया।
कर्नल क़ुरैशी ने बताया कि रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीमयार खान, सुक्कुर और चुनिया में स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट विमानों से हमले किए गए।
उन्होंने आगे बताया कि भारत ने पसरूर स्थित एक रडार साइट और सियालकोट में मौजूद एविएशन बेस को भी सफलतापूर्वक निशाना बनाया।
कर्नल क़ुरैशी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन सभी कार्रवाइयों के दौरान आम नागरिकों को होने वाले नुक़सान को न्यूनतम रखने के लिए विशेष सावधानी बरती गई।



