महाराष्ट्र में शिंदे के मिशन 100 ने बढ़ाई भाजपा की परेशानी, सीट बंटवारे पर अभी से मचने लगा घमासान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी–अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने भी अपनी कमर कस ली है और वो 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के मूड में है। हालांकि अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है, उससे पहले ही एकनाथ शिंदे का ये कदम बीजेपी के लिए टेंशन पैदा कर सकता है।

महाराष्ट्र में एनडीए और एमवीए दो गठबंधन हैं और दोनों ही गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तानातानी चल रही है। एनडीए वाले गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना सौ सीटों पर तैयारी कर रही है। सीट बंटवारे से पहले शिंदे की सेना का ये कदम गठबंधन को किस ओर लेकर जाएगा?

पिछले चुनाव में यह था समीकरण

महाराष्ट्र के पिछले चुनाव में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे एक साथ थे। उस समय की जीती हुई 65 सीटों पर एकनाथ शिंदे की नजर होगी। 2019 में उद्धव ठाकरे बीजेपी के साथ गठबंधन में थे तब भी शिवसेना ने 127 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से जीती हुई 65 सीटें और दूसरे नंबर पर रहने वाली 56 सीटों पर एकनाथ शिंदे की नजर है।

100 सीटों का लिया जा रहा जायजा

इन विधानसभा क्षेत्रों का जाएजा करने के लिए एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता, नेता, मंत्रियों की निरीक्षक के तौर पर भेजा है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट शिंदे को दी जाएगी, जिसके जरिए पता लगाया जाएगा कि कौन से विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कितनी मजबूत है, यह स्पष्ट होगा। इसी आधार पर कोई फैसला लिया जाएगा। कुछ दिन पहले ही अजित पवार ने अमित शाह से मुलाकात करके सीट बंटवारे की बात की थी। बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। ऐसे मे शिंदे की 100 सीटों पर तैयारी गठबंधन के लिए एक दबावतंत्र भी हो सकता है।

वर्तमान में भाजपा के 105 विधायक

इस सरकार में बीजेपी के 105, अजित पवार वाली एनसीपी के 42 और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के 40 विधायक हैं। महाराष्ट्र में सत्ता के मैजिक फिगर को छूने के लिए 144 सीटों की जरूरत होती है और ये आंकड़ा अकेले किसी पार्टी के पास नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।