शाइना पर संजय राउत भी बोल गए वही बात, कहा-वह एक ‘आयातित माल’ हैं, यह कहने में महिलाओं का अपमान कैसे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी पर शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अरविंद सावंत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि शाइना एनसी बाहर से आई हैं और वह एक ‘आयातित माल‘ हैं। अगर वह एक ‘आयातित माल‘ हैं, तो यह महिला का अपमान कैसे है? आपने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा? आपको एक बार इतिहास देखना चाहिए।

इस मामले में अब नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली धारा 79 और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। शाइना एनसी ने कहा कि चुनाव आयोग और महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। यह महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। महिलाओं का वस्तुकरण और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना कोई छोटी समस्या नहीं है। उल्लेखनीय है कि शाइना पहले भाजपा में थीं। कुछ समय पहले ही वे शिंदे की शिवसेना में आई हैं। पार्टी ने उन्हें मुंबई की मुम्बादेवी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

इस विवाद में शिवसेना ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आग में घी का काम किया है। राउत ने कहा कि अरविंद सावंत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुंबादेवी से उम्मीदवार (शाइना एनसी) बाहर से आई हैं और वह एक ‘आयातित माल‘ हैं। अगर वह एक ‘आयातित माल‘ हैं, तो यह महिला का अपमान कैसे है? बाहर का माल है तो बाहर का माल है‘… अगर कोई बाहर का व्यक्ति चुनाव लड़ता है, तो लोग कहते हैं कि वह बाहर से आया है। इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।