महाराष्ट्र में बागी कहीं बिगाड़ न दें खेल, सभी दल जुटे मनाने में, कई सीटों पर पड़ सकता है असर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी दल बागियों से परेशान हैं। महायुति में करीब 36 बागी बताए जा रहे हैं, वहीं महाविकास अघाड़ी 14 से अधिक बागियों से संघर्ष करती नजर आ रही है। सभी दल बागियों को अपने पक्ष में बिठाने की कोशिश में लगे हैं। अगर बागी नहीं माने तो कई सीटों पर गठबंधन का गणित बिगड़ सकता है। खास बात यह है कि बागियों ने गठबंधन के सीट बंटवारे का पूरा खेल खराब कर दिया है। भाजपा का बागी शिंदे की शिवसेना के खिलाफ तो शिवसेना का बागी एनसीपी और भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बागियों से सबसे ज्यादा परेशान भाजपा है। करीब 19 नेता टिकट ना मिलने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। यही हाल सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना का है। शिंदे की पार्टी के भी 16 बागी मैदान में है। सबसे अच्छी स्थिति में अजित पवार हैं। बताया जाता है कि उनकी पार्टी का सिर्फ एक ही बागी है। इधर, महाविकास अघाड़ी भी कम परेशान नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा 10 बागी कांग्रेस के बताए जा रहे हैं। एमवीए में सबसे ज्यादा 10 बागी कांग्रेस से हैं और बाकी उद्धव ठाकरे की शिवसेना से हैं।

बताया जा रहा है कि शिंदे की पार्टी के 9 बागी उन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे हैं जहां भाजपा ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इनमें नवी मुंबई में ऐरोली, मुंबई में अंधेरी ईस्ट, जलगांव में पचोरा और ठाणे जिले में बेलापुर जैसी सीट शामिल है। शिवसेना की दी सीटों रायगढ़ की अलीबाग और कर्जत सीट पर भाजपा के बागी हैं। बुलढाणा, जालना और मुंबई उपनगर की बोरीवली सीट पर भी बागी हैं। भाजपा के सबसे ज्यादा बागी एनसीपी अजित पवार के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह शिवसेना शिंदे गुट के बागी अजित पवार की पार्टी के 7 उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में हैं। एनसीपी के एमात्र बागी ने नासिक के नंदगांव से शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन दाखिल किया है।

एमवीए में भी नहीं सुलझ रहा मामला

एमवीए की हालत भी काफी खराब है। कांग्रेस के चार-चार बागी तीन सीटों पर उम्मीदवारी कर रहे हैं। थाणे की कोपरी पचपखड़ी, मुंबई की बायकुला और नागपुर की रामटेक सीट पर कांग्रेस के बागी खलल डाल रहे हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बागी मुंबई के मानखुर्द शिवाजीनगर,मुंबई की बर्सोवा और बुढलाना जिले की मेहकर सीट से मैदान में है। कुछ सीटों पर शरद पवार की एनसीपी के बागियों ने पर्चे दाखिल कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।