मुंबई के स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की पुलिस की गोली से मौत, सीरीज की शूटिंग के लिए बुलाए थे बच्चे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

मुंबई। मुंबई के पवई स्थित एक स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत हो गई है। वह पुलिस की गोली से घायल हो गया था, इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हुई है। बच्चों को छुड़ाने गए पुलिस पर रोहित ने फायरिंग की थी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस दौरान वह घायल हो गया।

बताया जाता है कि एक वेब सीरीज के लिए राज्य के अलगअलग इलाकों से 17 बच्चों को पवई स्थित आरए स्टूडियो में बुलाया गया था। रोहित आर्या नाम के एक शख्स ने इन बच्चों को बुलाया था। पिछले छह दिनों से यहां ऑडिशन का काम चल रहा था। आज सातवां दिन था। आज दोपहर बच्चे लंच के लिए बाहर नहीं आए, तो अभिभावक चिंतित हो गए। इसी बीच कुछ बच्चे स्टूडियो की खिड़की से मदद की गुहार लगाते दिखे। इसके बाद रोहित आर्या का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में उसने कहा कि उसने बच्चों को बंधक बना लिया है। उसकी कुछ मांगें थीं। उसका वीडियो हवा की तरह वायरल हो गया। साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आरोपी रोहित आर्या से बात करने की कोशिश की। उसे समझाने की कोशिश की गई। आरोपी ने कुल 17 बच्चों और एक बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया था। पुलिस को पता था कि कुछ भी हो सकता है। आरोपी ने वीडियो में स्टूडियो में आग लगाकर उसे जला देने की चेतावनी दी थी। इससे पुलिस भी घबरा गई।

इसके बाद पुलिस ने बच्चों को बचाने का ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस इमारत के पिछले दरवाजे से अंदर घुसी। पुलिस बाथरूम से अंदर घुसी। इसी दौरान पुलिस और आरोपी रोहित आर्या आमनेसामने गए। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने भी आरोपी पर गोली चलाई। यह गोली आरोपी के सीने में बाईं ओर लगी। इसके बाद आरोपी जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस को घटनास्थल पर एक एयर गन और एक केमिकल मिला। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने सभी बच्चों को भी सुरक्षित बचा लिया। एएसआई अमोल वाघमारे ने आरोपी रोहित आर्या का एनकाउंटर किया। मुंबई पुलिस ने कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।