बिहार के बाहुबली अनंत सिंह के चुनाव क्षेत्र में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से गरमाई सियासत, तेजस्वी ने साधा सरकार पर निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार के बाहुबली नेता और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के चुनाव क्षेत्र मोकामा में जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव ने जहां प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है, वहीं अन्य दल भी जदयू और भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर आरोप लगाया है।

इस घटना पर अनंत सिंह ने कहा कि हम लोग टाल क्षेत्र में वोट मांग रहे थे। रास्ते में देखे कि एक–आध सौ गाड़ियां खड़ी हैं। हमको लगा कि वो लोग भी वोट मांग रहा है, तो हम लोग आए तो उसके बाद वो लोग मुर्दाबाद–मुर्दाबाद करने लगे। इसके बाद मैंने अपने लोगों से कहा कि कोई कुछ मत बोलो। 30 गाड़ी हम आगे बढ़ गए, 10 गाड़ी पीछे रह गई तो उसको तोड़ना–फोड़ना शुरू कर दिया गया। इसके बाद ये हुआ है।

अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर लगाया आरोप

अनंत सिंह ने कहा कि सूरजभान सिंह का यही मन था कि किसी तरह लड़ाई–झगड़ा हो जाए तो वोट में कुछ इधर–उधर हो जाएगा। सूरजभान सिंह का ये खेला है। दुलारचंद को रखा था, दिन भर गाली दिलवाना। सबसे पहले दुलारचंद ने ही हाथ छोड़ा था।

सूरजभान की पत्नी को राजद ने दिया है टिकट

मोकामा विधानसभा सीट से राजद ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है। सूरजभान सिंह भी बाहुबली हैं। मोकामा से जन सुराज ने पीयूष प्रियदर्शी को उम्मीदवार बनाया है। दुलारचंद यादव रिश्ते में पीयूष के चाचा लगते थे। दुलारचंद यादव लगातार जन सुराज के लिए वोट मांग रहे थे। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। दुलारचंद यादव कभी लालू यादव के करीबी हुआ करते थे।

तेजस्वी ने केंद्र–राज्य सरकार पर लगाया आरोप

विपक्ष के नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने इस हत्या को लेकर सीधे तौर पर राज्य और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र और चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, फिर भी बिहार में आचार संहिता लागू होने के बावजूद लोग खुलेआम बंदूक–गोली लेकर घूम रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी रैलियों में 30 साल पहले के बिहार यानी जंगलराज की बात करते हैं, लेकिन उन्हें देखना चाहिए कि आज 30 मिनट पहले क्या हुआ। तेजस्वी ने बताया कि मोकामा की घटना के अलावा, आज ही सीवान में एक एएसआई की हत्या कर दी गई। यह सब उस दिन हुआ जब पीएम मोदी खुद सीवान और मुजफ्फरपुर में जनसभाएं कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।