अनंत सिंह कोर्ट में पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सोशल मीडिया पर कहा-मोकामा की जनता लड़ेगी मेरा चुनाव

Date:

पटना। मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अपनी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट में अनंत सिंह ने कहा कि अब मोकामा की जनता उनका चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की के मामले में अनंत सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें पटना लाया गया था। जहां उन्हें आज एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोकामा सीट से जदयू उम्मीदवार को शनिवार देर रात एक पुलिस ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में 150 सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज के जवान शामिल थे। यह कार्रवाई ग्रामीण पटना के बाढ़ और मोकामा क्षेत्रों में अनंत सिंह के ठिकानों पर की गई, जिसके बाद सिंह को पूछताछ के लिए राजधानी लाया गया

अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस के साथ जाने से पहले अनंत सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखासत्यमेव जयते! मुझे मोकामा की जनता पर पूरा भरोसा है। इसलिए अब यह चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी। इस पोस्ट को लेकर भी राजनीति गर्म है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी वर्तमान विधायक नीलम देवी और उनके बेटे चुनावी कमान संभाल ली है। मोकामा में 6 नवंबर को मतदान होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।