बाहुबली अनंत सिंह जेल से जीत गए विधानसभा चुनाव, मोकामा से जदयू ने बनाया था उम्मीदवार, छठी बार बनेंगे विधायक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। जेल में बंद बिहार के बाहुबली अनंत सिंह एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने उन्हें मोकामा से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव प्रचार के दौरान एक अन्य बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बाहुलबली सूरजभान सिंह की पत्नी राजद उम्मीदवार वीणा देवी को हराया है।

अनंत सिंह ने मोकामा से छठी बार जीत हासिल की है। अनंत सिंह जो लगातार पांच बार विधायक रह चुके थे उनका मुकाबला आरजेडी के बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी और जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से था। मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान कभी लालू यादव के खास रहे बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी के चाचा हैं। इसके बाद जमकर बवाल मचा और अंतत: अनंत सिंह को बीच चुनाव में आधी रात को गिरफ्तार कर जेल में बद कर दिया गया था।

छठवीं बार मोकामा से विधायक बने

मोकामा विधानसभा सीट पर लगातार बाहुबलियों का कब्जा रहा है। 1990 और 1995 में अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह लालू प्रसाद यादव के साथ रहकर जनता दल से जीते थे। साल 2000 में सूरजभान सिंह ने दिलीप सिंह को हराकर जीत हासिल की थी, लेकिन अनंत सिंह जदयू के टिकट पर 2005 में लड़े और सूरजभान सिंह को हराकर पहली बार विधायक बने थे। 2005 में सरकार नहीं बनी थी और राष्ट्रपति शासन लगने के बाद उसी वर्ष अक्टूबर–नवंबर में चुनाव हुआ उसमें अनंत सिंह को दूसरी बार जीत मिली थी। 2010 में भी जदयू के टिकट पर वह चुनाव जीते, लेकिन 2015 में नीतीश सरकार उनके खिलाफ हो गई और फिर वे निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव लड़कर अनंत सिंह पांचवीं बार विधायक बने थे। उन्होंने जदयू के प्रत्याशी राजीव लोचन सिंह को 35,757 वोट से हराया था। 2022 में अनंत सिंह को सजा हो गई और उनकी सदस्यता चली गई थी। इसके बाद राजद के टिकट पर उनकी पत्नी नीलम देवी उपचुनाव लड़ीं और जीत गईं। 2025 के फ्लोर टेस्ट के दौरान नीलम देवी एनडीए खेमे में चली गईं। इस बार अनंत सिंह को जब कोर्ट ने बरी कर दिया तो वे फिर से 2025 में जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।