👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बची हुई सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ दी गई हैं। यह घोषणा बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने की।
राउत ने बताया कि बाकी 18 सीटें क्षेत्रीय पार्टियों के साथ अलायंस के लिए रखी गई हैं। अन्य दलों में समाजवादी पार्टी, स्वाभिमानी पक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समेत दूसरी पार्टियां शामिल हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार शाम को 65 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को वर्ली से मैदान में उतारा गया है। वरुण देसाई को बांद्रा ईस्ट और ठाणे से राजन विचारे को उम्मीदवार बनाया गया है। कोपरी पाचपखाडी सीट से सीएम एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया है।



