👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में संसदीय समिति ने दिखाई सख्ती, निशिकांत दुबे ने कहा-मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी
- PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो
- NEET पेपर लीक पर PM मोदी के वीडियो से सियासी घमासान, खरगे बोले- ‘संसद में बयान दें, देर रात वीडियो नहीं’
- मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का हिंदी संदेश वायरल! आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा कि दुनिया भर में हो रही चर्चा?”
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के कारण करीब 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आए हैं। इसी बीच बाला साहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं महाराष्ट्र में मराठी हो सकता हूं, लेकिन भारत में हिंदू हूं।
वीडियो में बाला साहेब ठाकरे कहते हैं कि भाषाई पहचान से ऊपर हिंदुत्व को अपनाना चाहिए। वे क्षेत्रीय भाषाई विभाजनों से ऊपर उठकर हिंदुत्व के झंडे तले एकता का आह्वान करते हुए सुनाई दे रहे हैं, जबकि आज की स्थिति बिल्कुल अलग है। राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ता मराठी नहीं बोलने पर लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। ऐसे में हिन्दुत्व की बात गौण होती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुंबई में आयोजित के रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मराठी के मुद्दे पर ही एक हुए हैं। दरअसल महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ थी, जिसमें प्राइमरी स्कूलों में हिंदी को डिफॉल्ट भाषा बनाने का आदेश दिया गया था। विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बाद यह आदेश वापस लेकर एक कमेटी बना दी गई। ठाकरे बंधुओं ने इसे अपनी सफलता मानते हुए रैली का आयोजन किया था।



