युवा शक्ति समागम में गांधी हॉल में जुटे युवा, वरिष्ठ नेताओं ने दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश, भावेश दवे ने दिखाई ताकत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। गांधी हॉल में “युवा शक्ति समागम: सशक्त भाजपा, सशक्त भारत” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें भाजयुमो के नव-नियुक्त प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में भावेश दवे के दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता भी काफी संख्या में उपस्थित थे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक ऊषा ठाकुर, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भाजपा प्रवक्ता आदित्य दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष दीपेश सोलंकी, किसान मोर्चा के सुमेर सोलंकी सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर दिखाई दिए। अपने संबोधन में भावेश दवे ने अपने संगठनात्मक सफर को याद करते हुए कहा कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उन्हें मंडल स्तर पर जिम्मेदारी मिली थी और तब से लगातार युवा मोर्चा में सक्रिय रहकर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षण देने की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें मिली है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने युवा साथियों से अपील की कि जैसे अब तक सहयोग मिला है, आगे भी संगठन को मजबूत करने में साथ बनाए रखें।

👉 यह भी पढ़ें:

सुमित मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वंदे मातरम् विवाद का उल्लेख किया और कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश के लिए समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को सर्वोच्च रखें। मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया दोहरा है। एक ओर स्थानीय स्तर पर बयानबाजी की गई, वहीं दूसरी ओर पार्टी नेतृत्व स्पष्ट कार्रवाई करने से बचता नजर आया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राष्ट्रगीत का विरोध किया, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।