महू वाले बाबा साहब को छोड़ दिल्ली वाले नए ‘बाबा साहेब’ के पास पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय, फोटो शेयर कर बता भी दिया नवीनजी से नया परिचय

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। यह सबको पता है कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्म अपने मध्यप्रदेश में इंदौर के पास महू में हुआ था। हर पूरे देश से लोग इस पवित्र तीर्थ स्थल पर बाबा साहेब को नमन करने आते हैं, लेकिन अपने मंत्री विजयवर्गीय दिल्ली पहुंच गए। वहां भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर इसके कुछ फोटो भी पोस्ट किए और यह भी बता दिया कि वे दिल्ली में किसके साथ थे। विजयवर्गीय ने फोटो के साथ लिखा-संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आज इस अवसर पर नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @nitinnabinbjp जी के साथ बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों का स्मरण किया। बाबा साहेब ने समाज के उत्थान के लिए जो अनुपम कार्य किए हैं, वैसा उदाहरण समूचे विश्व में दूसरा नहीं मिलता। उनका जीवन त्याग, संघर्ष एवं समता के मंत्र से अनुप्राणित था। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के दिखाए सामाजिक समरसता के मार्ग पर दृढ़ संकल्प के साथ अग्रसर है।

आप तो महू के विधायक रहे हो मंत्रीजी

विजयवर्गीय के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा के ही नेता सवाल कर रहे हैं कि मध्यप्रदेश के एक बड़े मंत्री जिसका निवास महू के पास इंदौर में है, वह अंबेडकर जयंती पर दिल्ली क्यों पहुंचे? सवाल यह भी उठ रहा है कि विजयवर्गीय तो महू के विधायक भी रहे हैं। इसके बाद भी बाबा साहेब की जन्मस्थली को कैसे भुला दिया।

चाहते तो नवीनजी को यहीं बुला लेते

चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि विजयवर्गीय मध्यप्रदेश के इतने बड़े मंत्री हैं, जो खुद को सीएम से थोड़ा भी कम नहीं समझते। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके जबरदस्त संबंध हैं। ऐसे में वे चाहते तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को महू बुला लेते। लेकिन, उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया, क्योंकि यहां तो सीएम डॉ.मोहन यादव और विधायक उषा ठाकुर के सामने उनकी झांकी नहीं जम पाती।

सीएम का कार्यक्रम छोड़ दिल्ली भागे

भाजपा के ही लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने के और भी मौके मिल सकते थे, लेकिन आज आंबेडकर जयंती पर महू का कार्यक्रम छोड़ना कहां तक उचित है। इसका जवाब भी भाजपा के ही लोग दे रहे हैं कि विजयवर्गीय की फितरतों के कारण अब उनकी पूछ-परख महू में नहीं रही। वर्तमान विधायक उषा ठाकुर के साथ उनके संबंध भी जगजाहिर हैं। ऐसे में विजयवर्गीय ने सोचा कि दिल्ली पहुंचकर क्यों न अपनी लाइन बड़ी करने की कोशिश की जाए।

हर बार देते रहते हैं दिल्ली की धौंस

जब शिवराज सिंह चौहान सीएम थे, तब भी विजयवर्गीय हमेशा दिल्ली की धौंस देते रहते थे। उस समय वे मध्यप्रदेश से बाहर थे, तो समझ भी आता था, लेकिन अब जबकि वे कैबिनेट में बड़े विभाग के मंत्री हैं, धौंस दिखाने का सिलसिला अभी भी जारी है। वर्तमान सीएम से अनबन की खबरें जब भी उड़ती हैं, विजयवर्गीय सोशल मीडिया पर कभी गृह मंत्री अमित शाह तो कभी किस और बड़े नेता के साथ मुलाकात की तस्वीरें डाल देते हैं। भाजपा में लोग कह रहे हैं कि अगर दिल्ली में इतनी ही पकड़ है तो मन की इच्छा क्यों नहीं पूरी कर लेते।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।