👉 यह भी पढ़ें:
- एमपी में अगले पांच साल तक जारी रहेगी लाडली बहना योजना, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले
- भोपाल और ग्रेटर नोएडा में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ की ड्रग जब्त
- भारत में ई-वीजा की सुविधा और बढ़ी, 11 नए प्रवेश द्वार जुड़े; भोपाल और तिरुपति भी सूची में
- Twisha Sharma Case : सास गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, सुसाइड के लिए बहू को मजबूर करने के हैं आरोप
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
0:00 left
भोपाल। मध्यप्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों को चौथे समयमान वेतनमान मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद शिक्षकों को इसका फायदा मिल पाएगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ देने की घोषणा की थी। इसके बाद सीएम के घोषणा पर अमल के आदेश भी जारी हुए और कई विभागों में यह लागू भी हो गया, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को इसका फायदा नहीं मिला। स्कूल शिक्षा विभाग ने दो माह पहले वित्त विभाग को फाइल भेजी थी। वित्त विभाग से इसे अब मंजूरी मिल गई है। विभाग इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए मुख्य सचिव को भेजेगा, जहां से कैबिनेट में प्रस्ताव जाएगा। उल्लेखनीय है कि चौथे समयमान वेतनमान का फायदा 35 साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया जाता है। इस फैसले से शिक्षकों को प्रतिमाह 3,000 से 7,000 रुपए तक का फायदा हो सकता है।



