छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप को लेकर प्रदेश में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने भोपाल में किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप पीने से मासूम के मौतों के मामले में अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

कांग्रेस और एनसएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पीसीसी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 12 खिलौनों के बच्चों को भाजपा के गमछे से फांसी लगाते हुए प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया था। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठ कर हाथों में जहरीली कफ सिरप की बोतलें के पोस्टर और उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि यदि सरकार ने दोषी अधिकारियों के निलंबन की तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो एनएसयूआई प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय अस्पतालों के बाहर जनआंदोलन करेगी।

👉 यह भी पढ़ें:

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है। हम मांग करते हैं कि तत्काल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव संदीप यादव, ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार मौर्य, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर शोभित कोस्टा का इस्तीफा हो।

पीसी शर्मा ने कहा- सामान्य मौत नहीं हत्या है

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि यह सामान्य मौत का मामला नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। अगर छह बच्चों की मौत के समय कार्रवाई की गई होती, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे नजरअंदाज किया और जांच में तीन दिन की देरी की। तमिलनाडु ने तुरंत सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन मध्य प्रदेश ने नहीं। जहर की जल्द पहचान से और मौतें रोकी जा सकती थीं। पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

मानक अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कि छिंदवाड़ा में कफ सिरप से लगभग 14 बच्चों की मौत हो चुकी है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री, जो उपमुख्यमंत्री भी हैं, क्लीन चिट दे रहे हैं, जबकि अधिकारियों और डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

पटवारी ने सरकार को बताया असंवेदनशील

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में कहा कि सरकार बेहद असंवेदनशील है। यहां तक कि जब तमिलनाडु ने कहा कि कफ सिरप में कुछ ऐसे तत्व थे, जो बच्चों की मौत का कारण बन रहे थे, तब भी सरकार उसे क्लीन चिट देती रही। अगर सरकार में थोड़ी भी शालीनता है, तो अभी स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए। क्या सरकार को हत्या का लाइसेंस दे दिया गया है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।