और कितने मासूमों की जान लेकर तुम्हारी भूख मिटेगी हैवानों…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जो कुछ भी हुआ वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। ऐसी घटनाएं होती हैं तो कुछ दिनों तक लकीर पीटने की सरकारी कवायद चलती है, फिर सब कुछ पहले जैसा ही चलने लगता है।

कोई भी दवा के निर्माण की अनुमति के लिए देश में कड़े कानून हैं। कई परीक्षण होते हैं, इसके बाद दवा को बाजार में लाने की मंजूरी दी जाती है। इतने कानूनों-परीक्षणों के बाद भी तमिलनाडु में बना कोल्ड्रिफ कफ सिरप कैसे बाजारों में आ जाता है।

👉 यह भी पढ़ें:

दरअसल अपने देश में मेडिकल माफिया ने पूरे तंत्र पर कब्जा कर रखा है। निजी अस्पतालों की लूट-खसोट पर तो सरकार आंखें मूंदे रखती ही है, अब दवा कंपनियों को भी लूटने के लिए छोड़ दिया गया है। दवा कंपनियां मुनाफे के लिए कुछ भी कर जाती हैं, लेकिन जब तक किसी की जान नहीं जाती, सरकार के सारे मापदंड फाइलों में ही बंद रहते हैं।

दवा कंपनियों की तरफ से सारे संबंधित सरकारी विभागों को हर माह अच्छा-खासा चढ़ावा भी दिया जाता है। इसके कारण इनके निरीक्षण-परीक्षण सिर्फ कागजों पर ही होते रहते हैं। सरकार का दवाओं की कीमतों पर भी कोई नियंत्रण नहीं है। ज्यादा कीमत होने से इसे बेचने वालों से लेकर इसे लिखने वाले डॉक्टरों तक को भारी रकम चुकाई जाती है। इसके लिए दवा कंपनियां मोटी तनख्वाह पर एमआर की नियुक्ति करती हैं। ताज्जुब तो तब होता है कि अधिक दवा लिखने वाले डॉक्टरों को गिफ्ट के रूप में कार तक दे दी जाती है।

यह विडंबना ही है कि चाहे कोई भी सरकार आ जाए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराने पर उसका ध्यान नहीं रहता है। देश के अधिकांश सरकारी अस्पताल किसी काम के नहीं बचे। लोग निजी अस्पतालों में खुद को लुटवाने के लिए जाते हैं। इस पर अगर दवा भी जानलेवा हो तो ऐसी सरकारों को सरकार कहलाने का हक नहीं।

आखिर दवा बनाने वाली कंपनियां ऐसी जहरीली दवाएं बाजार में लाने की सोच कैसे लेती हैं? कंपनी का मालिक तो आखिर कोई इंसान ही होगा।

राक्षसों के भूख की भी एक सीमा होती है, लेकिन इनकी भूख की कोई सीमा ही नहीं है।

आखिर और कितनी जान लेकर तुम्हारी भूख मिटेगी हैवानों…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।