जहरीले कफ सिरप मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, कहा- मौत के आंकड़े छिपा रही है सरकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप के मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सिंघार का आरोप है कि इस मामले में सरकार मौतों के आंकड़े छिपा रही है।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि अब तक 20 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और कई बच्चे अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी मंत्री के बच्चे को कुछ होता, तो सरकार उसे एयरलिफ्ट कर देश के बड़े अस्पताल में भेज चुकी होती। इन गरीबों के बच्चों के लिए सरकार के पास इलाज के पैसे नहीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के यह पुरानी बात हो गई है वाले बयान पर सिंघार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन बताया।

👉 यह भी पढ़ें:

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

सिंघार ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा चुकी हैं, ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर और उपकरणों की भारी कमी है। बच्चों को पोषण नहीं मिल रहा और योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि बाल अपराध, कुपोषण और चिकित्सा लापरवाही में प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री ने जिस कफ सिरप को पहले क्लीन चिट दी थी, अब वही घटनास्थल पर दौरे कर रहे हैं।

मृतक बच्चों के परिजनों को नौकरी दें

सिंघार ने कहा कि चार लाख में कोख का सौदा न करे सरकार। क्या एक मां की गोद उजाड़ने की कीमत सिर्फ चार लाख रुपये है? सरकार को न केवल इलाज का खर्च देना चाहिए, बल्कि परिवार के भविष्य की चिंता भी करनी चाहिए। सिंघार ने मांग की कि मृतक बच्चों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए और न्यायिक जांच हो। उन्होंने आरोप लगाया कि दवा कंपनी ने आदिवासी क्षेत्रों को निशाना बनाया, जबकि टेस्ट रिपोर्ट आने में देरी सरकारी भ्रष्टाचार को उजागर करती है।

सरकार का अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं

सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकारी बेलगाम घोड़े हो गए हैं, उन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। जनता के बीच अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का समन्वय नहीं है। कितनी भी कॉन्फ्रेंस कर लें, फायदा नहीं। अच्छे अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग ही नहीं मिलती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।