दूसरे की जमीन पर कब्जा कर बनाई जा रही है एयरपोर्ट रोड की गोधा सॉलिटेयर कॉलोनी, रोड की जगह भी नहीं छोड़ी, शिकायत के बाद टीएनसीपी ने लगाई रोक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में जमीन के जादूगरों का खेल निराला है। अब एक नया मामला एयरपोर्ट रोड की गोधा सॉलिटेयर कॉलोनी का सामने आया है। बिल्डर ने दूसरे की जमीन पर कब्जा कर नक्शा पास करा लिया और अवैध रूप से कब्जा भी कर लिया। इतन ही नहीं नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरित 18 मीटर की बजाए 6 मीटर की सड़क बनाई जा रही थी। जब शिकायत हुई तो नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक ने फिलहाल इस कॉलोनी के डेवलपमेंट पर रोक लगा दी है।

मल्हारगंज निवासी लोकेश जैन ने इसकी शिकायत की थी। इमसें कहा गया था कि एयरपोर्ट रोड पर नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने छोटा बांगड़दा में सपना गोधा पति मोनू गोधा, देवेंद्र इंदरमल सोगानी, महेश इंदरमल सोगानी, तेजकुमार वेद, संदीप सोगानी द्वारा गोधा सॉलिटेयर के नाम सें कॉलोनी का विकास किया जा रहा है। इन लोगों ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को गलत और भ्रामक जानकारी देकर नक्शा पास कराया। कॉलोनाइजरों ने सरकारी जमीन के साथ ही पड़ोसी यानी लोकेश जैन की जमीन पर भी कब्जा कर कॉलोनी का विकास कर रहे हैं। इसके बाद नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक ने आज यानी 8 नवंबर को नोटिस जारी कर कॉलोनी के विकास पर रोक लगा दी है। साथ ही कॉलोनाइजरों को अपना पक्ष रखने के लिए 22 अक्टूबर को कार्यालय बुलाया है।

👉 यह भी पढ़ें:

बिल्डर ने किया प्लॉट पर कब्जा

शिकायतकर्ता लोकेश जैन ने बताया कि बिल्डरों ने उनकी जमीन पर रात में जेसीबी लगाकर तोड़फोड़ की और कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से लेकर सीएम तक से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने हाईकोर्ट में केस लगाया है। लोकेश जैन के अनुसार उनका एरोड्रम क्षेत्र में ग्राम छोटा बांगड़दा नेशनल पब्लिक स्कूल के पास 18 हजार स्क्वेयर फीट का प्लॉट है। इस खसरा नंबर 9/1/1/1, 9/1/2/1 और 9/1/3/1 है। मैं प्लॉट का वैध मालिक हूं। सारे दस्तावेज मेरे नाम से हैं और मेरे पास मौजूद हैं। इससे लगी हुई जमीन जिसका खसरा नंबर 111/2 और 111/3 है वह सोगानी बंधुओं की हैं। इस पर सोगानी बंधु बिल्डर मनीष गोधा के साथ बड़ा प्रोजेक्ट लांच कर रहे हैं। इसके चलते बिल्डर मनीष गोधा मुझे अपनी जमीन उसे औने-पौने दामों में बेचने और छोड़ने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर धमकियां दे रहे थे। मैंने पहली शिकायत 7 अगस्त को एरोड्रम थाने में की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी दिन देर रात करीब 2 बजे मनीष गोधा ने मेरे प्लॉट पर कब्जा कर लिया। जेसीबी लेकर आए गुंडों ने मेरे प्लॉट की चारों ओर की तार की जाली, गेट और चौकीदार के बने दो कमरे तोड़ दिए। चौकीदार का अपहरण कर मारपीट की। उन्होंने बताया कि मेरे प्लॉट पर तोड़फोड़ की गई। 10 लाख का नुकसान कर दिया गया।

कॉलोनी में और कई अनियमितताएं

लोकेश जैन ने इस कॉलोनी को लेकर कई अन्य शिकायतें भी की हैं। इसमें कहा गया है कि कॉलोनी में 18 मीटर चौड़ा रोड बनना है, जबकि इसकी जगह मात्र 6 मीटर की सड़क बनाई जा रही है। वह भी नक्शे में निर्धारित स्थान से अलग। इसकी जांच नगर निगम की कॉलोनी सेल ने भी की है। इसमें शिकायत को सही पाया गया है। इसके बाद नगर निगम के अपर आयुक्त ने संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को प्रतिवेदन भेजा। इसमें कहा गया था कि नक्शे के हिसाब से रोड का एलाइनमेंट ही नहीं मिल रहा। संयुक्त संचालक ने इन शिकायतों और अपर आयुक्त के प्रतिवेदन के आधार पर कॉलोनी के विकास पर फिलहाल रोक लगा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।