इंदौर की हुकुमचंद मिल की जमीन पर बनेगा शॉपिंग-रेसिडेंशियल काम्प्लेक्स, मोहन कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। इंदौर की हुकुमचंद मिल की जमीन पर कमर्शियल-रेसिडेंशियल काम्पलेक्स के निर्माण को मोहन कैबिनेट ने मंगलवार को हरी झंडी दे दी है। यहां एक बड़ा शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनेगा। हुकुमचंद मिल के लिए त्रिपक्षीय समझौते के आधार पर काम किया जाएगा। यहां बनने वाले प्रोजेक्ट में ग्रीनरी का ध्यान रखा जाएगा। इस मिल के मजदूरों को 450 करोड़ रुपए सरकार द्वारा दिए जा चुके हैं।

सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट मीटिंग में कहा कि इंदौर की हुकुमचंद मिल की जमीन को नगर निगम से एमपी हाउसिंग बोर्ड को ट्रांसफर की जाएगी। इस जमीन पर वर्ल्ड क्लास इंजीनियर बिल्डिंग की डिजाइन तैयार करेंगे। इस जमीन पर रेजिडेंशियल और कमर्शियल बिल्डिंग तैयार की जाएगी। इस जमीन को लेकर त्रिस्तरीय एग्रीमेंट होगा। जमीन पर निर्माण के बाद जो पहले आय होगी, वह सबसे पहले हाउसिंग बोर्ड को दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में सीएम यादव ने अपनी जापान यात्रा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही सफल प्रवास रहा. जापान हमारा ग्लोबल इन्वेस्टर सीमेंट का पार्टनर भी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग में जापान भारत की मदद करेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

पीएम आवास 2.0 में 10 लाख आवास बनेंगे

पीएम आवास योजना को लेकर सीएम यादव ने कहा कि इसका प्रथम चरण देश में बेहद सफल रहा। एमपी में 9 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत हुए थे। जिसमें से 8 लाख 50 हजार आवास तैयार करके आवंटित किए जा चुके हैं। पीएम आवास 2.0 में एमपी में 10 लाख आवास बनेंगे। एमपी को झुग्गी मुक्त बनाने की दिशा में सरकार काम करेगी।

सेमीकंडक्टर पॉलिसी भी मंजूर

कैबिनेट ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की मध्य प्रदेश सेमी कंडक्टर नीति 2025 को मंजूरी दे दी है। इस नीति में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने पर जोर होगा। कई राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन करने के बाद यह नीति बनाई गई है। जीआईएस में दो हजार करोड़ तक का निवेश हो सकता है। रोजगार ज्यादा नहीं मिलता, लेकिन एक ईको सिस्टम तैयार होता है। मोहन सरकार ने मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन और उपयोग नीति 2025 को जारी कर दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि कानून व्यवस्था हो या महाकुंभ जैसे आयोजन हों। खेतीकिसानी सब जगह ड्रोन काम कर रहा है। किसानों को यूरिया के छिड़काव में भी ये काफी मददगार है। बैठक में पीएम आवास योजना 2.0 में देश भर में एक करोड़ मकान बनाए जाने हैं। इसमें से दस लाख आवास एमपी में बनाए जाने हैं। अफोर्डेबल हाउसिंग के साथ अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग के तहत भी इस योजना में आवास बनाकर दिए जाने का फैसला हुआ है। छात्र और कामकाजी महिलाएं भी इन आवासों में रह सकेंगी। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। कल्याणी महिलाओं, दिव्यांग, सीनियर सिटिजन, ट्रांसजेंडर के साथ सफाईकर्मी, पीएम स्वनिधि के स्ट्रीट वेंडर, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभान्वित, निर्माण श्रमिक, मलीन बस्तियों के रहवासियों समेत अन्य को यह आवास दिए जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।