मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़वाह-धामनोद हाईवे को फोरलेन बनाने का फैसला, इंदौर के अंडरग्राउंड मेट्रो सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। बड़वाह–धामनोद मार्ग को टू–लेन से फोर–लेन किया जाएगा। मंगलवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में इसके लिए 2500 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है। 63 किलोमीटर लंबा यह हाईवे दो नेशनल हाईवे को जोड़ेगा और महेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी सुधारेगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने आंगनवाड़ी सेवा योजना को वर्ष 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।

बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि सरकार अब ‘वृंदावन ग्राम‘ अवधारणा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गौ–सेवा को नई ऊंचाई देगी। इसके साथ ही, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और शहरी परिवहन (मेट्रो) को लेकर कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर मुहर लगाई गई है। प्रदेश की 193 विधानसभाओं में ‘वृंदावन ग्राम‘ विकसित किए जाएंगे। इसके लिए मापदंड तय किए गए हैं कि गांव की जनसंख्या लगभग 2000 होनी चाहिए और वहां कम से कम 500 गौवंश का पालन हो रहा हो। यह योजना ग्रामीण पर्यटन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देगी।

👉 यह भी पढ़ें:

इंदौर के अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भोपाल मेट्रो के शुभारंभ के बाद, इंदौर के लिए भी बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को अपनी सहमति दे दी है। वहीं, भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया का आधिकारिक मैप लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा और राजगढ़ के 2534 गांवों को शामिल किया गया है। बैठक में बताया गया कि 23 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा धार और बैतूल में नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन करेंगे। पीपीपी मॉडल से प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना होगी हाईटेक

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। योजना को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पूरे प्रदेश में ‘विंड्स‘ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में ‘ऑटोमेटिक रेन गेज‘ स्थापित किए जाएंगे, जो वर्षा का सटीक माप लेंगे। हर तहसील में ‘ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन‘ बनाए जाएंगे, जो तापमान, हवा की गति और नमी का डेटा रिकॉर्ड करेंगे। इस अत्याधुनिक सिस्टम के जरिए पूरा डेटा एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अगले 5 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर कुल 434 करोड़ रुपये का संभावित खर्च आएगा।

जिलों में गठित होंगी विभिन्न समितियां

प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता में अब जिलों की महत्वपूर्ण समितियों (रोगी कल्याण समिति, जिला विकास सलाहकार समिति आदि) का गठन किया जाएगा। प्रभारी मंत्री स्थानीय चर्चा के बाद इन समितियों को अंतिम रूप देंगे और बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। रोगी कल्याण समिति, जिला शहरी अभिकरण, वृंदावन गांव अनुसरण, जिला विकास सलाहकार समिति सहित अन्य का गठन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।